रोजाना सास-ससुर के तानों से तंग आ गई हैं कि उसका असर अब पति-पत्नी के रिश्तों पर भी दिखने लगा है। न तो आपको ससुराल में पूरा मान-सम्मान मिलता है और नहीं सास-ससुर का प्यार। अगर आप भी ससुराल में इस समस्या से झूझ रही हैं तो परेशां होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। एस्ट्रोलॉजी के ऐसे ही कुछ उपाय हैं, जिनको अपनाकर आप अपने सास-ससुर का प्यार और रिस्पेक्ट पा सकती हैं-
 
उपाय 
 
1. सास-ससुर का बिहेवियर अगर आपको परेशान करता है तो एक रोटी पर काली स्याही से सास का नाम और एक रोटी पर ससुर का नाम लिखें। अब ससुर के नाम वाली रोटी कुत्ते को खिला दे और सासू के नाम लिखी हुई रोटी को कुत्तिया को खिला दें।
 
2. रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते की बनाएं। इन्हें रोटी खिलाते समय भगवान से प्रार्थना करें कि घर से सारे कलह दूर हो जाए।
 
3. गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें तेल और गुड़ डालकर जलाएं। अब इसे घर के मेन गेट के बीच में रखे और भगवान से घर में प्यार बना रहे ऐसी प्रार्थना करें।
 
4. सास-ससुर आपकी बात माने। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर श्वेतार्क का पौधा लगाएं।
 
5. कृष्ण भगवान की पूजा करें। केसर, लोबान, कपूर और चंदन मिलाकर उस से तिलक लगाएं। इससे भी सास और ससुर आपको बहुत प्यार करने लगेंगे।
 
6. घर की किसी भी एक दीवार का रंग लाल करवा दें।
 
7. सास बहू में संबंध सुधारने के लिए चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बहू को अपने पास रखना चाहिए।
 
8. अपनी और सास की हंसती हुई तस्वीर घर के दक्षिण-पश्चिम कोने पर रखें। इस तरफ उजाला रहना चाहिए।
 
9. बहू को पूर्णमासी का व्रत करना चाहिए। उस दिन खीर बनाएं। चंद्रमा को दूध में थोड़ा पानी मिलाकर अर्ध्य दें। उन्हें धूप दिखाएं और खीर का भोग लगाए।उसके साथ ही साथ चंद्र देवता से संबंध संबंध मधुर होने की प्रार्थना करें। अब घर के सभी सदस्यों को प्रेम से खीर खाने को दें।