एक समय था जब फिल्मों में हीरोइन का किरदार किसी ड्रीमगर्ल जैसा होता था, बेहद खूबसूरत, सुशील, अच्छी आदी, लेकिन बदलते समय के साथ फिल्मों में अब ऐसी फीमेल कैरेक्टर्स नज़र आ रही हैं जिनसे आप रिलेट कर सकती हैं क्योंकि ये किरदार काफी हद तक रियल हैं, हमारे आपके जैसे हैं। 

वीरे दी वेडिंग की कालिंदी
 
फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर के किरदार कालिंदी से बहुत सी महिलाएं रिलेट करती हैं। आमतौर पर  लोग ऐसा समझते हैं कि सभी महिलाएं शादी करने का सपना देखती हैं और वो कमिटमेंट करने से नहीं कतराती। लेकिन सच ये है कि सभी महिलाएं अलग हैं और पुरूषों की तरह कई महिलाएं भी शादी के अलावा लाइफ में कुछ औऱ करना चाहती हैं। कलिंदी के कैरेक्टर से हर वो लड़की या महिला रिलेट कर सकती है जो अपनी लाइफ में शादी को जरूरी या एक मात्र लक्ष्य न मानती हों।
 

 

क्वीन की रानी 
फिल्म क्वीन में कंगना रनौत द्वारा निभाया रानी का किरदार एक ऐसी लड़की की कहानी है जो धीरे-धीरे अपने अनुभवों से आत्मविश्वासी बनती है। इस किरदार से लगभग सभी लड़कियां रिलेट कर सकती हैं क्योंकि सभी के लाइफ में कभी न कभी ऐसे अनुभव जरूर होते हैं जो हमें अपने आपको पहचानने में मदद करते हैं। 
गली बॉय की सैफीना
सैफीना को पता है कि प्यार और करियर दोनों में उसे क्या चाहिए और अपनी लाइफ को अपने अनुसार ढ़ालने के लिए वो अपने घरवालों से लड़ने में पीछे नहीं हटती। वाकई, ऐसी लड़कियां आपको अपने आसपास आसानी से मिल जाएंगी। 
 
बरेली की बर्फी की बिट्टी
इस फिल्म में कृति सेनन का किरदार उन सभी लड़कियों से मिलता है जिन्हें अपनी पसंद, एटीट्यूड औऱ लाइफ के प्रति नज़रिये की वजह से सोसाइटी हमेशा लड़कों से तुलना करने लगते हैं। बिट्टी जैसी लड़कियां सिर्फ छोटे शहरों में नहीं बल्कि बड़े शहरों में भी हैं और उसकी ये ख्वाहिश की उसका जीवनसाथी उसे वैसे ही अपनाए जैसी वो है, ये ख्वाहिश तो हर लड़की की होती है। 
 

 

मनमर्ज़ियां में रूमी
इस फिल्म में रूमी के किरदार में तापसी पन्नू ने एक ऐसा किरदार निभाया है जो पुरानी और पारंपरिक सोच वालों के ताने झेलकर भी अपने मन की करते हैं और अपनी बात भी सामने रखते हैं। फिल्म में रूमी का प्यार को लेकर उलझन, पुरानी सोच और सोसाइटी के मानदंडों की परवाह न करने वाला एटीट्यू़ड रियल लाइफ में भी कई लोगों में दिखता है।