हर महिला की यही कोशिश रहती है कि घर में वास्तु के नियमों का पालन हो सके लेकिन कई बार जाने-अनजाने में कुछ गलतियाँ हो ही जाती हैं। जिसकी वजह से घर में वास्तु दोष हो जाता है। लोग अक्सर घर को सजाने के लिए पेंटिंग्स लगाते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगो को यह पता होता हैं कि हर पेंटिंग को घर में नहीं लगाया जा सकता है। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि घर में कौन-कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए-
 
 
ताज महल
 
दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ताजमहल की फोटो, पेंटिंग या शोकेस ज्यादातर घरों में सजावट के रूप में दिख जाता है लेकिन आपको तुरंत ऐसी पेंटिंग घर से बाहर निकाल देनी चाहिए। भले ही ताजमहल प्यार का प्रतीक माना जाता हो लेकिन यह मुमताज़ का मकबरा भी हैं। ऐसे में ऐसी तस्वीर आपके घर में नेगेटिविटी लाती है। 
 
 
रोता हुआ बच्चा 
 
कभी-कभी हम आर्टिस्टिक वर्क में इतना खो जाते हैं कि पेंटिंग में कैसी तस्वीर बनी है, यह भूल जाते हैं। ऐसी ही पेंटिंग्स हम घर ले आते हैं। रोता हुआ बच्चा या दुःख को दर्शाने वाली कोई भी पेंटिंग घर में नहीं लगानी चाहिए। 
 
 
सूर्यास्त
 
देखने में सूर्यास्त का नज़ारा बहुत ही सुंदर लगता हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो घर में इसकी पेंटिंग भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीर घर में आलस और नकारात्मक उर्जा को बढ़ावा देती है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की में भी बाधा आ सकती हैं इसलिए इस तरह की तस्वीर को लगाने से परहेज करें।
 
 
नटराज
 
शिव भगवान का रौद्र रूप ही नटराज है। इस रूप में शिव जी पेंटिंग या तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए। इससे फैमिली मेंबर्स के बीच कलह की स्थिति उतपन्न हो सकती है। 
 
 
महाभारत युद्ध
 
घर में महाभारत के युद्ध से जुड़ी तस्वीर भी नहीं रखनी चाहिए। कुछ लोगों का तो ये भी मानना हैं कि घर में महाभारत ग्रन्थ को भी नहीं रखना चाहिए। यह परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े का कारण बन सकता हैं। हमारी सलाह यही होगी कि आप अपने घर में पॉजिटिव उर्जा देना वाली तस्वीरें ही लगाए। 

 

ये भी पढ़ें- 

घर में सुख-शांति चाहिए तो भूल कर भी न करें ये काम

तीन स्टिक वाला बैम्बू ट्री घर में लाएगा खुशियां, तो क्या होगा 5, 8 या 9 स्टिक वाले बैम्बू ट्री से??? 

बिना तोड़-फोड़ के दूर करें घर का वास्तुदोष, इस जगह पर लगाएं बस यह एक चीज 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।