Home Vastu Shastra: जीवन में सुख समृद्धि और उन्नति पाने के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय बहुत सहायक माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर जीवन की परेशानियों को कम किया जा सकता है। घर की सजावट में तस्वीरों का अहम रोल होता है। हम घर को सुंदर बनाने के लिए मुख्य दीवारों पर देवी देवताओं और पशु-पक्षियों की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में पक्षियों से जुड़ी कुछ ऐसी ही तस्वीरों का उल्लेख मिलता है, जो लगाना बेहद शुभ होता है। इन तस्वीरों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि कुछ पक्षियों की तस्वीर लगाने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। उसके जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 पक्षियों की तस्वीर के बारे में जो घर पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
गिद्ध व मोर की तस्वीर

धार्मिक ग्रंथों में गिद्ध को गरुड़ कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में गरुड़ को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में गरुड़ की तस्वीर घर में लगाने से इसका शुभ फल प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गरुड़ की तस्वीर घर पर दक्षिण पूर्वी दीवार यानी आग्नेय कोण में लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और आपके हर काम सफल होते हैं। वहीं, हिंदू धर्म में मोर को भगवान कार्तिकेय की सवारी माना गया है। मोर चंचलता, शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। मोर की तस्वीर लगाना बेहद ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मोर की तस्वीर लगाने से घर में खुशहाल माहौल बना रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच मन मुटाव खत्म होता है। मोर की तस्वीर को घर की पूर्वी दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है।
नीलकंठ, लव बर्ड्स व हंस की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर नीलकंठ की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और पाॅजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इससे घर में सभी का मन मस्तिष्क शांत रहता है। नीलकंठ की तस्वीर को घर की पूर्व दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लगाना शुभ होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में लव बर्ड्स को भी शुभता का प्रतीक माना गया है। लव बर्ड्स की तस्वीर घर पर लगाने से वैवाहिक जीवन सुखी रहने लगता है। पति-पत्नी के रिश्तों में मिठान आने लगती है। इसके साथ ही हंस की तस्वीर को लिविंग रूम में लगाने से दंपती के बीच मधुरता बनी रहती है। दोनों के बीच प्रेम व स्नेह का भाव बढ़ता है। हंस की तस्वीर को पूर्वी दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ेंः नमक के ऐसे ज्योतिषी उपाय जो दिलाएंगे हर समस्या से छुटकारा, घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी: Home Vastu Tips
