Home Vastu Tips

Home Vastu Tips: हर व्‍यक्ति अपने जीवन में किसी ना किसी परेशानी से जूूझ रहा होता है। परेशानियों को कम करने के लिए हर व्‍यक्ति प्रयास करता है। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं नमक आपकी परेशानियों को कम करने में मददगार हो सकता है। ज्‍योतिष व वास्‍तु शास्त्र में नमक से जुड़े ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो व्‍यक्ति के जीवन को सरल बनाने में काफी मददगार होते हैं। रसोई घर में रखी हल्दी, लौंग, नमक आदि से किए जाने वाले विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाते हैं। ये उपाय करने में जितने सरल होते हैं उतने असरदार भी होते हैं। इन सभी उपायों में नमक के उपाय ज्योतिषशास्त्र में बहुत ही प्रभावी माने गए हैं। नमक रसोई घर की ऐसी वस्तु है जिसके कम या ज्यादा होने से खाने का स्वाद पूरी तरह से बदल जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बताए गए नमक के उपाय अपनाकर हम नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रख सकते हैं। घर परिवार की सुख समृद्धि को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नमक के कुछ विशेष ज्योतिषी उपायों के बारे में।

नमक के विशेष उपाय

Home Vastu Tips

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक को कभी भी स्टील या लौहे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि लौहा और स्टील शनि ग्रह के प्रतीक हैं और नमक चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जब नमक को लौहे के बर्तन में रखा जाता है तो चंद्र और शनि ग्रह आपस में टकराते हैं जिससे व्यक्ति के जीवन में अनेकों परेशानियों आ सकती हैं। नमक को हमेशा कांच के बर्तन में रखना चाहिए। बच्चे की नजर उतारने और उसे नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए एक चुटकी नमक हाथ में लेकर बच्चे के सिर पर से सात बार घुमाकर बहते हुए पानी में फेंक देना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के काम में बार बार कोई रुकावट आ रही हो तो उसे एक मुट्ठी नमक लेकर अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर फेंक देना चाहिए। इस उपाय को लगातार तीन दिन तक करने से व्यक्ति के कार्य में आने वाली रुकावट दूर हो जाती है।

सेहत सुधार सकता है सेंधा नमक

Home Vastu Tips

अच्छी सेहत और निरोगी काया पाने के लिए साधारण नमक के स्थान पर सेंधा नमक से जुड़े उपाय करने चाहिए। सोते समय अपने कमरे में एक कटोरी में सेंधा नमक भरकर अपने सिरहाने रख लें। इससे मानसिक शांति बनी रहती है। यदि घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हो तो उसके सिरहाने कांच के बर्तन में नमक भरकर रखना चाहिए और हर 8 से 10 दिन में उस नमक को फेंककर नया नमक कांच के बर्तन में भरकर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होने लगता है।

पति-पत्नी की आपसी अनबन होगी खत्‍म

Home Vastu Tips

पति पत्नी की आपसी अनबन को खत्म करने के लिए नमक का उपाय बेहद कारगर है। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए सेंधा नमक को अपने कमरे में रखें, इससे घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। पति पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। घर में धन संपदा बढ़ाने और मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए नमक मिले पानी से पोछा लगाना चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों में नमक नहीं देना चाहिए। इससे सामने वाले व्यक्ति के साथ हमारे रिश्ते में खटास आती है और आपसी मनमुटाव भी बढ़ता है। यदि किसी व्यक्ति के मन में भय, अशांति, डर या किसी प्रकार की कोई चिंता रहती है तो उसे नमक मिले पानी से नहाना चाहिए। इस उपाय से शरीर शुद्ध होता है मन के सभी नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

यह भी पढ़ेंः घर-रसोई में ऐसी चीजें देती हैं शुभ व अशुभ का संकेत, आती है आर्थिक तंगी, जानें वास्‍तु नियम: Home and Kitchen Vastu