वास्तु के हिसाब से लगाएं ये 5 पेंटिंग, बदल सकती है आपकी तक़दीर: Vastu Paintings
Vastu Paintings

5 पेंटिंग जो बदल सकती है आपकी तक़दीर

अपने घर की दीवारों को सजाने के लिए कई तरह की चीजें बाजार से लाकर सजाते हैं,ताकि हमारा घर सुंदर दिखे। जिसमें कुछ पक्षियों के पेंटिंग्स होते हैं जो दिखने में सुंदर होते हैं।

Vastu Paintings: वास्तु शास्त्र एक विज्ञान है जो धार्मिक दृष्टकोण के अनुसार व्यक्ति को घर और उससे जुड़े वस्तुओं के रखरखाव को वास्तुअनुसार रखने पर होने वाले शुभ परिणाम को बताता है। हम अपने घर की दीवारों को सजाने के लिए कई तरह की चीजें बाजार से लाकर सजाते हैं,ताकि हमारा घर सुंदर दिखे। जिसमें कुछ पक्षियों के पेंटिंग्स होते हैं जो दिखने में सुंदर होते हैं।लेकिन कभी कभी हम ऐसी पेंटिंग्स जो घर के लिए शुभ नहीं होती उसे भी हम लाकर दीवार पर लगा देते हैं। इसके बाद अचानक ही हमारे घर में नकारात्मक चीजें होनी शुरू हो जाती है।

इसलिए वास्तु शास्त्र में पक्षियों की पेंटिंग्स से संबंधित कुछ बातें बताई गई है कि कौन सी और कैसे पक्षियों की पेंटिंग्स घर में लगाना लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं वास्तु की दृष्टि से शुभ पक्षियों की तस्वीर, जिससे आपके जीवन में खुशहाली आती है।

उगते सूरज के साथ उड़ते पंछियों की तस्वीर

Vastu Paintings
Vastu Paintings-Sunrise with flying birds

वास्तु शास्त्र के अनुसार उगते सूरज की पेंटिंग लगाना घर में शुभ माना गया है। उसके साथ ही उगते सूरज के साथ उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर और भी शुभ है। उगता सूरज जीवन को प्रदर्शित करता है और उड़ते हुए पंछी आजादी को। ऐसी पेंटिंग्स घर में सकारात्मकता लाती है जिससे व्यक्ति के जीवन में तरक्की के द्वार खुल जाते हैं। इस पेंटिंग को पूर्व की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है।

गौरैया की तस्वीर

Sparrow
Sparrow

पुराने जमाने के लोग कहते थे गौरैया का घर में आना शुभ होता है। इसलिए लोग घर के रोशनदान पर दाना डालते थे। सुबह इनकी चहचहाहट से पूरा घर जाग जाता है। वास्तु में गौरैया एक शुभ पक्षी है, जिसका दिखाई देना भी शुभ होता है, लेकिन अब गौरेया लगभग विलुप्त हो गई है। इसलिए लोग इसकी तस्वीर भी घर में लगाना पसंद करते हैं, जो वास्तु अनुसार भी सही है। इसको लगाने की कोई दिशा नहीं है बल्कि आप किसी भी दिशा के दीवार पर इसकी तस्वीर या पेंटिंग लगा सकते हैं।

नीलकंठ पक्षी की तस्वीर

Nilkanth Bird
Vastu Paintings-Nilkanth Bird

नीलकंठ जैसा कि नाम से प्रतीत होता है। इसे शिवजी से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है जिस दिन नीलकंठ दिख जाए उसका भाग्य चमक जाता है। व्यक्ति को हर कार्य में सफलता और समृद्धि मिलने लग जाती है। इसलिए इसकी तस्वीर भी घर में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार इसकी पेंटिंग भी आप घर के किसी भी दीवार पर लगा सकते है।

सारस की तस्वीर 

Crane
Vastu Paintings-Crane

वास्तु शास्त्र में घर के लिविंग रूम में उड़ते सारस पक्षी या उसके झुंड की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इसे लोग पश्चिम की दीवार पर लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति को हर काम में एनर्जी मिलती है और धन सम्पत्ति में वृद्धि होती है। व्यक्ति के ऊपर कर्ज है, तो उससे भी छुटकारा मिलता है।

मोर की तस्वीर

Peacock
Peacock

मोर पंख को कृष्ण भगवान कृष्ण अपने सिर पर सजाते थे। मोर एक शुभ पक्षी है और इसके पंख रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है। मोर की तस्वीर घर में लगाना भी शुभ होता है। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव है, तो मोर के जोड़ों की तस्वीर बेडरूम के उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगाना चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिलेंगे।

जरूरी नहीं कि इन पेंटिंग्स से आपकी किस्मत रातों रात बदल जाएगी। बल्कि धीरे धीरे इनकी सकारात्मकता से आपके जीवन पर शुभ प्रभाव अवश्य पड़ेगा।