राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित मार्च महीने का अपना राशिफल –

इस माह आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पुरानी चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कुछ तनाव बना रहेगा, किन्तु आपसी सूझबूझ से आप काम बना लेंगे। कहीं बाहर जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। शादी-विवाह संबंधी मसलों में कुछ हद तक सफलता मिलेगी।


इस माह में अधूरे पड़े सारे कार्य पूर्ण होंगे। परिवार को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती है। आप प्रेम-प्रसंगों को लेकर सावधान रहिए, क्योंकि इस माह आपकी बदनामी हो सकती है, या कोई कलंक आप पर लग सकता है। विद्यार्थी वर्ग कोई विशेष उपलब्धियां हासिल करेंगे।

कर्क राशि वालों के लिए यह माह विशेष उपलब्धियों से भरा रहेगा। यदि समझदारी पूर्ण कार्य करते रहे तो आप काफी कुछ अर्जित कर लेंगे। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण व्यवहार रहेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता का आप अनुभव करेंगे। स्वास्थ संबंधी चिंताएं समाप्त होगी। अध्ययन-अध्यापन संबंधी कार्य आगे बढ़ेंगे।

इस महीने मिडिया संबंधी क्रियाकलापों में आपकी रूचि रहेगी। इस माह आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपके द्वारा की हुई हर हरकत का लोग ध्यान रखेंगे, इसलिए आप कोई भी कार्य सोच-समझकर करें। आपसे कई नए लोग जुड़ेंगे, जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा। परीक्षा संबंधी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। नई-नई ऊंचाईयों को छुएंगे।

इस माह आपकी लम्बी दूरी की यात्रा होगी। जो कि आपको आर्थिक और मानसिक संतुष्टि देगी। परिवार, ईष्ट-मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। घर का भी माहौल शांतिपूर्ण एवं प्रेमभाव से परिपूर्ण रहेगा। चल सम्पत्ति वाहन आदि के रख-रखाव पर धन खर्च होगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा।


इस माह व्यापारिक तथा कार्य क्षेत्र में उन्नति के लिए यह समय शुभ रहेगा परन्तु अधिकांश सफलता आप स्वपराक्रम एवं परिश्रम से ही अर्जित कर पाएंगे। उदर संबंधी पीड़ा रहेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखे। समाज में आपका यश एवं मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। संतान के विवाह एवं शिक्षा को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा।

यह मास कैरियर संबंधी चिंताएं अधिक रहेगी। प्रेम-प्रसंग आगे बढ़ेंगे। हो सकता है जिसे आप पसंद करते हो वह आपको मिल जाए। खर्चा अधिक होगा, किन्तु आय के साधन भी बढ़ेंगे। लम्बित मामले मित्रों की मदद से सुलझ जाएंगे। विवाहादि में आप शामिल होंगे, वहां आपकी मेल-मुलाकात कुछ अच्छे लोगों से होगी जो कि आपको आगे फायदा पहुंचाएंगे।

इस मास आपके कार्य करने के तरीकों से आप अपने बॉस को खुश कर पाएंगे। मीडिया में आप छाये रहेंगे। लोगों की जुबान पर आपका ही नाम रहेगा। आप इस माह धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक एवं शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। घर-परिवार एवं ईष्ट मित्रों में आपकी छवि निखरेगी। किसी प्रियजन से बिछड़ने का गम रहेगा।

यह मास मिश्रित फलकारी कहा जा सकता है। धनार्जन के साथ-साथ फिजूलखर्च में बढ़ेगा। जिससे मन कुंठित रहेगा। बृहस्पति कुम्भ राशि में होने से विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय सफलता का रहेगा। स्वस्थ रहेंगे। घर में सभी को खुश कर पाएंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, जो कि आपके लिए शुभ रहेगा अत: उसका मन से स्वागत करें।

इस माह स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रहेगी। गुप्त रोग प्रकट हो सकता है, सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मेहनत का रहेगा एवं सफलता प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ेगा। राजनीति, कला के क्षेत्र में विशेष पहचान बना पाएंगे। आय के साधन बढेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। आपकी मुलाकात प्रभावशाली व्यक्तियों से होगी जिससे आप लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
