राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित अक्टूबर महीने का अपना राशिफल –

मेष – इस महीने व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वित्तीय मामलों में कुछ ढिलाई रहेगी। काम में बाधाएं आएगी। आपको सौंपी गई जिम्मेदारियों को आप ठीक से निभा नहीं पाएंगे। पति-पत्नी में छोटी-मोटी बातों को लेकर मनमुटाव चलता रहेगा। आपकी ईश्वर में आस्था कम रहेगी। इस सबके बीच संतान आपकी आज्ञा में रहेगी।

वृष – इस मास आपको आपके किए गए काम का पारिश्रमिक मिलेगा। कारोबार व व्यापार में आप युक्ति का प्रयोग करके अपने भाग्य को प्रबल कर लेंगे। आपका वर्चस्व व पराक्रम बढ़ेगा। भूमि, भवन, ह्रश्वलॉट, भूखण्ड आदि का सौदा आप इस समय कर सकते है। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीददारी भी संभव है।

मिथुन – आकस्मिक धन लाभ की स्थितियां इस मास बनेगी। लोग आपके काम की भूरि-भूरि प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी घनिष्ठ व्यक्ति से तारतम्य बिगड़ सकता है। किसी गलतफहमी के चलते आपका अभिन्न मित्र भी आपका शत्रु बन सकता है। वाद-विवाद में आपकी जीत होगी।

कर्क – इस मास आप स्वार्थपरक होंगे। व्यक्तिगत हितों को सामूहिक हितों से ज्यादा महत्व देंगे। रुपयों की आवक होगी। आप इस समय किसी का आतिथ्य स्वीकार करेंगे। आप अपने भवन, जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य पूर्ण कर सकते है। नया वाहन खरीदेंगे। आप मीडिया के क्षेत्र में दिलचस्पी लेंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।

सिंह – इस मास यदि आप अपना पैसा कहीं लगाते है तो परिणाम आशा के विपरीत आएगा। शुभ कार्यों पर खर्च की स्थिति रहेगी। घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। कोई उपहार, सम्मान या पारितोषिक प्राप्त करेंगे। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
अन्य 5 राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अगले पेज जाएं ..

कन्या – इस मास घर-परिवार के लोगों के मध्य समय व्यतीत करेंगे। अपनी मनपसंद खरीददारी करने में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। घर में नए-नए सुख-सुविधा के साधन जुटाएंगे। आपको सलाह दी जाती है है कि मन में अहं की भावना को न पनपने दे, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।

तुला- इस मास सुख-सुविधा में कमी आएगी। वाहन चलते-चलते खराब हो जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खराब हो सकता है। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य डावाडोल रह सकता है। इस कारण आपका मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी, किन्तु आय की प्राप्ति उसी अनुरूप होगी, जिससे सामंजस्य बना रहेगा। रूके कार्य गति पकड़ेंगे।

वृश्चिक- इस मास व्यापारिक या धार्मिक यात्राओं का दौर रहेगा। बच्चों से संबंधित चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। मन में शांति का अनुभव होगा। आपके हाथों कोई गलत या अनुचित काम हो सकता है, जिसका आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप स्थानांतरीत होकर कहीं दूसरी जगह जा सकते है।

धनु- काम-काज में नए-नए प्रयोग आप अमल में लाएंगे व उसमें आपको लाभ भी मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की आगे की योजना भी इस समय बनेगी। आपके ज्ञान चक्षु खुलेंगे, आपको अपने पराए की पहचान होगी। मेहमानों का आगमन होगा। आप उनकी आवभगत व स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

मकर- इस माह आपको तात्कालिक और भावी लाभ की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ मिलेगा। आप अनुसन्धान, उच्च शिक्षा, नई अभिरूचियों के साथ ही नए कौशल, उन्नत तकनीकों और काम का अभ्यास करने की ओर भी प्रवृत्त होंगे। हर क्षेत्र में सुधार लाने की प्रक्रिया आपको न केवल व्यस्त रखेगी, बल्कि प्रतिबद्ध भी रखेगी।

कुम्भ- इस मास परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए आवश्यक ऊर्जा महसूस करेंगे। सेहत की समस्या परेशान कर सकती है। जी जान से मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। कॅरिअर व भविष्य को लेकर योजना बनेगी घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बनेगा। घर में चहल-पहल बनेगी।

मीन- इस मास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते है। वाद-विवाद में विजय हासिल करेंगे। जीवनशैली व दिनचर्या में काफी सकारात्मक बदलाव अमल में लाएंगे। कोर्ट-केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में तरक्की के आसार है। दूसरों के झगड़ों में अपनी टांग न फंसाएं, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
