ये समय पटौदी परिवार के लिए किलकारियों और न्यू मॉम्स का है। पहले करीना और सैफ की लाइफ में तैमूर अली खान का आना हुआ और अब सोहा अली खान और कुणाल खेमू के घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ है।
ये खबर खुद नए नए पापा बने कुणाल ने अपने फैन्स को ट्विटर पर दी है।
We are over the moon to share we have been blessed with a beautiful baby girl on this auspicious day Thank you for the love&blessings
— kunal kemmu (@kunalkemmu) September 29, 2017
सोहा अली खान और कुणाल खेमू का इंगेजमेंट साल 2014 में हुआ था और इन दोनों ने शादी साल 2015 में की थी।
गौरतलब है कि क्योंकि सोहा अली खान और करीना कपूर का रिश्ता नन्द- भाभी का है इसलिए सोहा को अपनी प्रेगनेन्सी के दौरान भाभी करीना कपूर से कई बार तुलना झेलनी पड़ी, हालांकि सोहा ने अपने इंटरव्यूज़ में ये बातें साफ कर दी कि मीडिया का उनके और करीना के बीच तुलना करना सही रवैया नहीं है।
सोहा ने कहा था क सभी प्रेगनेन्सी अलग होती है। कुछ महिलाओं को प्रेगनेन्सी के दौरान ज्यादा रेस्ट करना पड़ता है, जबकि कुछ को किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है। ऐसी तुलनाएं सही नहीं हैं।
ये भी पढ़े-
