क्या है ये ऐप –
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बना देश का पहला ऐप है जिसके जरिए वारदात के दौरान ही पुलिस को अलर्ट किया जा सकता है. इस एप्लिकेशन में एक पावर बटन है जिसे कि एक फिक्स टाइमिंग तक दबाए रखने के बाद इलाके की पुलिस फौरन सक्रिय हो जायेगी. इससे 30 सेकेंड में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिग भी करके शिकायतकर्ता आरोपी के खिलाफ सबूत भी तैयार कर सकती है. दुष्कर्म या छेड़छाड़ के दौरान इससे की गई रिकॉर्डिग अहम सबूत हो सकती है.

 

 

 

कैसे करे उपयोग-
इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले दिल्ली पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा.इसके बाद इस ऐप में सभी सिक्युरिटी नंबर और डिटेल्स भरनी होंगी. नए यूजर को दिल्ली पुलिस वेबसाइट पर अपनी सभी डिटेल्स डालनी होंगी.इसके बाद मुसीबत में होते ही या तो इस ऐप का SOS बटन दबाना होगा या फिर फोन को इतनी जोर से हिलाना होगा जिससे ये ऐप एक्टिवेट हो जाए.ऐप के एक्टिवेट होते ही पुलिस कंट्रोल रूम और सभी सिक्युरिटी नंबरों तक यूजर की लोकेशन, टाइम और बाकी डिटेल्स पहुंच जाएंगी.इसी के साथ, फेसबुक अलर्ट का ऑप्शन भी इस ऐप में है.

 

 

 


खासियत –
दिल्ली पुलिस के अनुसार हिम्मत एप्लिकेशन की खासियत इसकी तेजी है जिसके जरिए शिकायतकर्ता और पुलिस कंट्रोल रूम चंद सेकेंड में एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे और फिर लोकेशन ट्रैक करके पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाएगी.इस ऐप में ऐसे फीचर्स हैं जो परिजनों के साथ दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट कर देगा. खास बात ये है कि अगर किसी ने इस ऐप का गलत इस्तेमाल किया तो ऐसे 3 झूठे अलर्ट्स के बाद यूजर का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा.


कहां से करें डाउनलोड-
http://54.169.6.175/
http://54.169.6.175/citizen/create
https://play.google.com/store/apps/details…

 

 

 

 

‪#‎प्रेक्टोऐप‬” लाएगा आपका डॉक्टर आपके पास