सुंदरता और फैशन दोनों ही खूबसूरती के दो आयाम हैं और ऐसे में जब इन दोनों का मिलन होता है तो कुछ बेहद खास देखने को मिलता है, जैसा कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। दरअसल, मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल के साथ मिलकर ब्यूटी ब्रांड ओरिफ्लेम ने गुलदस्ता क्लेक्शन लॉंच किया है, जिसमें बैग और बेडशीट का संग्रह पेश किया गया है।

गौरतलब है कि ओरिफ्लेम का उद्देश्य ग्राहको को व्यक्तिगत खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व के प्रति जागरूक करना है। साथ ही ओरिफ्लेम ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर प्राकृतिक तत्वों के प्रयोग को बढ़ावा देता हैं। वहीं रोहित बल के फैशन डिजाइन्स में भी प्रकृति का समावेश देखने को मिलता है। ऐसे में दोनो ने इस बार मिलकर गुलदस्ता क्लेक्शन के रूप में अपना बेहतर देने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें
ये ट्रेंडी और स्टाइलिश ब्लाउज बदल देंगे आपका लुक
आप भी ट्राई करें ये 5 डिज़ाइनर ब्लाउज
अगर हेयर कलर करवाने की सोच रही हैं, तो यह बेस्ट टिप्स अपनाएं
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
