ग्लोइंग स्किन किसे नहीं पसंद! हम अपनी स्किन को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। जिसके लिए हमे बहुत से पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं लेकिन अगर आपको नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहिए तो हम आपको आज बहुत अनोखा और आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
दरअसल आपको बस इतना करना है कि जो कलर हम आपको बताएंगे उनको वियर करना है। क्योंकि कई कलर ऐसे होते हैं जिन्हें पहन कर हमारी त्वचा में अलग ही निखार आता है। जिसकी वजह से हमारी खूबसूरती में और चार-चांद लग जाते हैं। लेकिन हमे यह पता होना जरूरी है कि ऐसे कौन से रंग हैं जिन्हे पहन कर हमारी स्किन ग्लो करने लगेगी। तो चलिए जानते हैं-
व्हाइट कलर

सफेद रंग किसी भी स्किन टोन पर खिलकर आता है। इसमें आपकी स्किन निखरती और चमकती हुई नजर आता है। अब चाहे आप व्हाइट सूट, साड़ी, या टॉप ही क्यों न पहन लें। यह सभी आपको ग्लोइंग लुक ही देंगे।

रेड कलर

लाल रंग को हॉट लुक के लिए भी चुना जाता है। यानी अगर आपको हॉट लुक चाहिए तो आप रेड कलर में बनी किसी भी पेटर्न की रेड ड्रेस पहन लीजिए उसमें आप कहर जरूर ढा देंगी। जी हां, क्योंकि रेड कलर पहनने से हमारी स्किन का कलर ग्लो करने लगता है। विंटर्स में रेड लुक काफी क्लासी और गॉर्जियस लगता है।

येलो कलर
अक्सर देखा गया है कि पीला रंग लोगों को कम पसंद आता है। लेकिन आपको बता दें येलो पहन कर हमारी स्किन काफी ग्लोइंग नजर आती है। ब्राइट येलो कलर हर स्किन के साथ जंचता है, इसलिए इसे पहनने में कोई डाऊट न करें।

पिंक कलर

गुलाबी एक ऐसा रंग है जिसे हर महिला पसंद करती है। पिंक के कई शेड्स होते हैं जिन्हें पहन कर आप खूबसूरत और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं। इससे आपका फेस का लुक काफी क्यूट नजर आएगा। यह रंग भी हर तरह के स्किन टोन पर जंचता है।

ब्लैक कलर

इसमें कोई शक नहीं कि दुनिया में जितने लोग है उन्हें ब्लैक रंग पसंद है। क्योंकि इस रंग के कपड़े पहन का हमारी पर्सनैलिटी अलग ही लगती है। कई सितारों को तो ब्लैक कलर पहनना भी बैन है। तो इससे आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि ब्लैक कलर हमारी पर्सनैलिटी को कितना अलग बना देता है। तो अगर आपको भी स्टनिंग और ग्लोइंग लुक चाहिए, तो किसी खास मौके पर इसे जरूर पहने।

