वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘जैस्मिन भसीन और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कोल्ड वॉर थी। पहले ये दोनों दोस्त थे लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया था। दोनों की दोस्ती में कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिला। पहले सिद्धार्थ और रश्मि दोस्त थे। जैस्मिन के आते ही तीनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद रश्मि किनारे हो गईं और सिद्धार्थ-जैस्मिन अच्छे दोस्त बन गए। कुछ दिन बाद जैस्मिन किनारे हो गईं और फिर से सिद्धार्थ-रश्मि अच्छे दोस्त बन गए।’
बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वैष्णवी से जब दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर उनहोंने कहा, ‘उन्होंने सेट पर कभी भी इस तरह से कुछ भी नहीं किया। दोनों की पर्दे पर और पर्दे के पीछे गजब की केमिस्ट्री थी। मुझे लगता है कि रश्मि सिद्धार्थ को बहुत पसंद करती हैं। हम लोग उनके चेहरे पर वो देख भी सकते हैं। सिद्धार्थ बहुत हैंडसम हैं और रश्मि बहुत सुंदर हैं। कई बार हम लोग सेट पर यही सोचते थे कि दोनों शादीशुदा नहीं हैं इसलिए इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। रश्मि शांत स्वभाव की हैं जो उनके लिए अच्छा है।’