आईब्रोज़ हमारे चेहरे की खूबसूरती का बहुत अहम हिस्सा होती हैं, जो आपके पूरे लुक को बना या बिगाड़ सकती हैं। इसके चक्कर में तो कभी कभार पार्लर वाली से भी लड़ाई हो जाती है, क्योंकि आईब्रोज़ हमारे चेहरे का इतना अहम हिस्सा है कि अगर इनके शेप में थोड़ा भी फर्क आ जाए, तो सबसे पहले नज़र उन्हीं पर आ कर रुकती है।
चेहरे के नैन-नक्श को उभारने में हमारी आईब्रोज बहुत बड़ा हिस्सा निभाती है। शायद यही वजह है कि हम अपनी आईब्रोज़ की शेप पर इतना ध्यान देते हैं।
अब आपने ये भी गौर किया होगा कि हर किसी की आईब्रो शेप एक-दूसरे से अलग होती है, आपको बता दें आईब्रो शेप अलग होने के पीछे भी कारण छुपा हुआ होता है। माना जाता है कि हर किसी की आईब्रो की शेप उनकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ कहती है।
तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपकी आईब्रोज को लेकर वो बात जो शायद आपको पता होंगी। तो चलिए जानते हैं कि आपकी आईब्रोज आपकी पर्सनालिटी के बारे में क्या  कहती हैं।
हाई आर्च
हाई आर्च आईब्रोज़ वाली वूमेन का फेवरेट काम होता है सवाल पूछना क्योंकि इन्हें हर चीज़ को जनाने का शौक होता है। इन्हें नई बातें जानने और सीखने का बेहद जिज्ञासा होती है। इनमें दूसरों की अच्छाई परखने का बेहतरीन हुनर होता है। मगर ये अपना प्यार और भावनाओं को आसानी से और जल्दी ज़ाहिर नहीं कर पाती हैं।
मीडियम आर्च
जिनकी मीडियम आर्च आईब्रो होती है उनको अपनी लाइफ में एडवेंचर पसंद होता है। हालांकि ये बेहद शांत रहने वालों लोगों में शामिल है और शांति पसंद करती हैं। इसके अलावा ये बहुत ही भरोसेमंद और वफादार दोस्त भी होते हैं। बात अगर इनके प्यार  की होगी तो यह अपने प्यार का इज़हार करने में बहुत ही धीमे होते हैं।
स्ट्रेट एंगल
स्ट्रे्ट एंगल आईब्रोज़ वाले लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है और ये लोग नीयत के बेहद साफ होते हैं। स्वभाव से बेहद मज़ाकिया ये लोग अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखने में विश्वास रखते हैं।
स्ट्रेट कर्व
स्ट्रेट कर्व आईब्रो वाले लोग ज़िंदादिली से भरपूर होते हैं। ये ना तो लाइफ में ज़्यादा टेंशन लेते हैं और ना ही किसी को टेंशन देते हैं। ये दूसरों की बातों को भी दिल से नहीं लगाते हैं। काम को लेकर बेहद जुनूनी होते हैं, इसी के साथ ये लोग बेहद भरोसेमंद भी होते हैं।
स्ट्रेट आईब्रोज़
सीधी आईब्रोज़ वाले लोग लाइफ को लेकर बेहद पॉज़िटिव होते हैं। ये लोगों और चीज़ों को उनकी बाहरी खूबसूरती के आधर पर जज करते हैं। हमेशा बेहद उत्साहित रहने वाले ये लोग अपने प्यार का इज़हार बहुत जल्दी और बहुत आसानी से कर देते हैं। काम के मामले में ये बेहद मेहनती होते हैं और इन्हें कोई भी काम दिया जाए तो उसमें अपनी जान लगा देते हैं।
कम कर्व वाली आईब्रोज़
इस तरह के लोग प्यार के मामले में बहुत संभल कर कदम लेते हैं, लेकिन ज़िंदगी के दूसरे मामलों में बेहद निडर होते हैं। ये बेहद मज़ाकिया और हंसमुख होते हैं। लोग इनकी ज़िंदादिली और हंसमुख स्वभाव के चलते इनसे दोस्ती करना पसंद करते हैं।