Overview: चेहरे के आकार के हिसाब से इस तरह सेट करवाएं Eyebrows
How to choose eyebrow shape for face: सुंदर और परफेक्ट आइब्रो चेहरे की रौनक बढ़ा देती है। आपने नोटिस किया होगा, जब भी महिलाएं आइब्रोज की थ्रेडिंग करवाती हैं, उनके चेहरे की चमक बढ़ जाती है और चेहरा पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है। आइब्रो की शेप आपकी पर्सनालिटी को उभारती है। आपकी छोटी सी आइब्रो आपके चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है सही आइब्रो शेप को चुनना।
Eyebrow Shape According To Face: सुंदर और परफेक्ट आइब्रो चेहरे की रौनक बढ़ा देती है। आपने नोटिस किया होगा, जब भी महिलाएं आइब्रोज की थ्रेडिंग करवाती हैं, उनके चेहरे की चमक बढ़ जाती है और चेहरा पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है। आइब्रो की शेप आपकी पर्सनालिटी को उभारती है। आपकी छोटी सी आइब्रो आपके चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है सही आइब्रो शेप को चुनना।
आइब्रो की शेप हमेशा चेहरे की शेप की अनुसार ही चुननी चाहिए। हर किसी पर एक जैसी आइब्रोज सूट नहीं कर सकतीं। ऐसे में आप हम आपको बताएंगे कि किस तरह के फेस पर कैसी आइब्रो सूट करती है। आइए जानें…
Also read: दाग-धब्बे-पिगमेंटेशन के लिए जिम्मेदार है यह विटामिन, जानिए कैसे करें इसकी कमी को दूर: Skin Care Tips
गोल चेहरे के लिए आइब्रो
जिन लोगों के चेहरे का आकार गोल होता है, उनकी चीकबोन काफी चोड़ी होती है। इसके साथ ही उनका माथा भी थोड़ा चौड़ा होता है। इस तरह के चेहरे पर राउंड आइब्रो बिल्कुल भी नहीं बनवानी चाहिए। इससे आपका चेहरा बेकार दिख सकता है। गोल चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए आपको आर्च को थोड़ा ऊंचा और आईब्रोज को लंबा ही रखना चाहिए। इससे आइब्रो सॉफ्ट और कर्व्ड दिखेंगी, साथ ही फेस लंबा लगेगा।
चौकोर चेहरे के लिए आइब्रो
स्क्वायर शेप के फेस वाली लड़कियों के फीचर्स डिफाइन्ड और जॉलाइन एंग्युलर होते हैं। अगर आप अपने चेहरे को लंबा दिखना चाहती हैं, तो आपको अपने आर्च को ऊपर उठाना चाहिए और आइब्रो को लंबा रखना चाहिए। साथ ही अपनी आइब्रो को एंग्युलर रखने की कोशिश करें। इससे आपकी खूबसूरती बहुत बढ़ जाएगी।
हार्ट शेप फेस के लिए आइब्रो
दिल के आकार के चेहरे वाली महिलाओं का फोरहैड काफी चौड़ा होता है। उनकी चिन थोड़ी संकरी होती है। ऐसी महिलाओं को अपने माथे को छोटा दिखाने के लिए राउंड शेप की आइब्रोज बनवानी चाहिए। इससे आपका फेस बहुत ही अट्रैक्टिव लगेगा।
ऑब्लॉन्ग शेप चेहरे के लिए आइब्रो
इस तरह के चेहरे वाली महिलाओं का माथा, गाल और जॉलाइन की चौड़ाई एक समान होती है। ऐसे में इन लोगों को अपने चेहरे के फिचर्स को उभारने के लिए लंबी आइब्रोज बनवानी चाहिए। इस तरह की आईब्रो इन पर काफी सूट करती है।
ओवल शेप फेस के लिए आइब्रो
ऐसे फेस शेप वाली महिलाओं का माथा चौड़ा और चिन मुलायम होती है। इनका फेस किनारों से कर्व्ड दिखता है। ऐसे तो ओवल शेप वाली महिलाओं पर हर तरह की आईब्रोज स्टाइल सूट करती है। ऐसे फेस पर ज्यादातर सॉफ्ट आइब्रोज ही रखनी चाहिए। ज्यादा शार्प फीचर इन पर सूट नहीं करता।
बेबी फेस के लिए आइब्रो
अगर आपका चेहरा बेबी शेप का है, तो आपकी चीकबोन्स काफी ऊंची होगी। ऐसे लोगों को स्ट्रेट और हल्की सी कर्व वाली आइब्रोज सूट करती हैं। इस तरह का फेस आलिया और हानिया आमिर का है।
लंबे चेहरे के लिए आइब्रो
अगर आपका चेहरे कृति सेनन जैसा लंबा है, तो ऐसे में आपको तीखी शेप वाली आइब्रोज ट्राई करनी चाहिए। इस तरह के चेहरे पर आर्च से उठी हुई लंबी आइब्रोज काफी अच्छी लगती हैं।
