Homemade toner for oily skin
Homemade toner for oily skin

Overview:

आमतौर पर लोग विटामिन बी 12 और स्किन के बीच का कनेक्शन ही नहीं जानते हैं। जबकि सच्चाई ये है कि अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर नजर आता है।

Skin Care Tips: स्किन केयर की जब भी बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दो विटामिन के नाम आते हैं। पहला है विटामिन सी और दूसरा है विटामिन ई। यह बात सही है कि ये दोनों ही विटामिन हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। लेकिन इनके साथ ही एक अन्य विटामिन भी है जो स्किन के लिए बहुत जरूरी है और वो है विटामिन बी 12। जी हां, आमतौर पर लोग विटामिन बी 12 और स्किन के बीच का कनेक्शन ही नहीं जानते हैं। जबकि सच्चाई ये है कि अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर नजर आता है। यह कई स्किन प्रॉब्लम का कारण बन सकता है।

Skin Care Tips
Follow CTM routine

आपकी त्वचा की रंगत काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आपके स्किन सेल्स का निर्माण कितना तेज है और डैड सेल्स कितने तेजी से रिपेयर हो रहे हैं। ये दोनों ही काम विटामिन बी 12 बहुत ही आसानी से करता है। इस विटामिन की मदद से त्वचा की कोशिकाओं का निर्माण और मरम्मत दोनों होती हैं। जिससे स्किन हेल्दी रहती है और उसपर चमक आती है।

स्किन पर दाग धब्बे और पिगमेंटेशन के कारण चेहरे की रंगत गायब हो जाती है। इसका प्रमुख कारण है विटामिन बी 12 की कमी। कई बार इसकी कमी से स्किन पर सूजन और जलन की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में विटामिन बी 12 का भरपूर सेवन करना चाहिए। विटामिन बी 12 एक्जिमा और सोरायसिस की गंभीरता को भी कम करता है। स्किन के लिए यह विटामिन किसी टॉनिक से कम नहीं है।  

स्किन पर चमक लाने के लिए और उसे हेल्दी रखने के लिए आमतौर पर सभी फेस मसाज करते हैं। इसका प्रमुख कारण है मसाज से ब्लड सर्कुलेशन का बढ़ना। विटामिन बी 12 भी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा में आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और त्वचा हेल्दी रहती है। इससे स्किन पर ग्लो आता है।

विटामिन बी 12 की कमी से एनीमिया होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में त्वचा की रंगत भी प्रभावित होती है। कई बार स्किन का कलर डार्क या पीला होने लगता है। अगर आपके चेहरे का स्किन टोन अनईवन हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपमें बी 12 की कमी है। वहीं विटामिन बी 12 की कमी पूरी होने पर स्किन की रंगत भी लौट आती है।  

शाकाहारी लोगों में विटामिन बी 12 की कमी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी होगी। अपनी डेली डाइट में आपको दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट जरूर शामिल करने चाहिए। इसी के साथ अंडे की जर्दी भी विटामिन बी 12 का अच्छा सोर्स है। मोटा अनाज, सोया, बादाम आदि से भी विटामिन बी 12 मिलता है। आप डॉक्टर की सलाह से विटामिन बी 12 के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...