ग्रेटर नोएडा की द ग्रैंड वेनिस (बेहद खूबसूरत शहर वेनिस की तर्ज पर बना भारत का एकमात्र मॉल) ने नेक्स्टार 2017 के ग्रैण्ड फिनाले का आयोजन किया। आयोजन द ग्रैंड वेनिस के अल्टीमेट फूड हब टेराज़ो में किया गया। इस अवसर पर संगीत की शानदार प्रस्तुति ने मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नेक्स्टार बच्चों के लिए गायन और नृत्य की प्रतिभा दिखाने का बेजोड़ मंच है। इस अवसर पर निर्णायक थे सारेगामापा से प्रसिद्ध अंकुर गुप्ता, यूट्यूब फेम के देसी हेडक्वार्टर और रीमो -डब्ल्यू (बॉलीवुड कोरियोग्राफर)। आयोजन बीओबी डांस एकेडमी के सहयोग से हुआ। इसमें 3 आयु वर्गों के प्रतिभागी थे – 5 से 10 वर्ष, 11 से 16 वर्ष और 17 वर्ष से ऊपर।
गायन प्रतियोगिता के विजेता हैं ग्रुप ए की यषिता, वेदिका, वंश; ग्रुप बी के कुणाल; ग्रुप सी के गौरव, पूनम, कोमल और डांस कम्पटीशन के विजेता हैं ग्रुप ए की काव्या, मयंक, मेधांषि; ग्रुप बी की आंचल, तनीशा, मालिनी और ग्रुप सी के आकाश माइकल, ऋतिक, राज़ी।

द ग्रैंड वेनिस की सीईओ सुश्री क्वीन्सी भसीन ने कहा, ‘‘हमें द ग्रैंड वेनिस के टेराज़ो में शानदार आयोजन करने की बहुत खुश है। आज सबसे जरूरी है लोगों को एक खूबसूरत अहसास के साथ अनमोल अनुभव देना जो भारत के अंदर द ग्रैण्ड वेनिस में हम अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। दुनिया के बेहद खूबसूरत शहर वेनिस की तर्ज पर बना हमारा यह मॉल न केवल खरीदारी बल्कि लजीज़ खाना और मनोरंजन का भी अभूतपूर्व आनंद देता है। हम भविष्य में ऐसे अन्य आयोजन करने को उत्साहित हैं। टेराज़ो में दिलचस्प और रोमांचक आयोजन करते रहेंगे।”
इन्हें भी देखें-
दिल्ली हाट में बाल रंगमंच शिविर का आग़ाज़!
अब दिल्ली हाट जनकपुरी में दिल्ली पर्यटन ग्रीष्म उत्सव का दूसरा चरण
