एडवेंचर ट्रिप लाइफ में महज एक अनुभव को जोडऩे का ही काम नहीं करता, बल्कि ये आपके अंदर के डर को दूर करके साहस को और मजबूत बना देता है। तो आइए जानते हैं भारत की 10 बेहतरीन एडवेंचरस जगहों के बारे में, जहां पर आप जरूर जाना चाहेंगे।

लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश की लाहौल-स् पीति घाटी काफी सुंदर है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह बीहड़ इलाके, ठंडे रेगिस्तान, नदियों और झीलों से घिरा हुआ है। स्पीति नदी के तट पर बसा यह शहर एडवेंचर स्पोट्र्स के लिए सबसे खास है। लाहौल-स्पीति खासतौर पर पूरे भारत में ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यहां एक बार जरूर जाएं, क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक ट्रैक पर ट्रैकिंग और नदियों के किनारे कैंपिंग करने के अलावा स्कीइंग व रिवर राफ्टिंग का भी मजा लिया जा सकता है। यहां की सैर करने के लिए जून से अक्टूबर का समय सही है।

औली
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली, भारत की सबसे मशहूर स्कीइंग डेस्टिनेंशस में से एक है, साथ ही यह जगह एडवेंचर्स लवर्स की पहली पसंद भी है। यहां 5-7 किलोमीटर में फैला छोटा सा स्की-रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को 9,500-10,500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां बहुत ही सुंदर दिखाई देती हैं। औली स्नो स्कीइंग के लिए जाना जाता है। अगर आप भी स्कीइंग के इरादे से औली जाना चाहते हैं तो नवंबर से मार्च के बीच का समय सबसे बेस्ट रहेगा। स्कीइंग करने के अलावा आप यहां नंदा देवी, माना पर्वत और कामत जैसी पर्वत चोटियों को भी देख सकते हैं। ठंड के मौसम में बर्फ से ढका औली बेहद खूबसूरत दिखता है, मानो किसी ने बर्फ की चादर बिछा दी हो। सैलानी यहां पर आकर स्कीइंग का काफी लुत्फ उठाते हैं।

मेघालय
एडवेंचर लवर्स के लिए मेघालय है बेस्ट डेस्टिनेशन। इस जगह की खास बात यह है कि यहां की खूबसूरत वादियों और खुशगवार मौसम में आप एडवेंचर्स का पूरे साल भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग से लेकर कयाकिंग, जिपलाइनिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी कई एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। मेघालय में गुफाओं की सैर जितनी एडवेंचरस होती है। उनके बारे में जानना उतना ही मजेदार। नेचर ट्रैकिंग से लेकर, घने जंगलों की सैर करना आपके रोमांच को और भी बढ़ा देगा।

ऋषिकेश
ऋषिकेश को धाॢमक दृष्टिकोण से एक पवित्र स् थल के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह पवित्र स्थल खूबसूरत होने के साथ-साथ एक एडवेंचर्स स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आप कई तरह के एडवेंचर्स जैसेरिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, क्लिफ जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग का मजा ले सकते हैं। साथ आप यहां पर अपने मन को शांति प्रदान करने के लिए मेडिटेशन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

पटनी टॉप
जम्मू-कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू से लगभग 107 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटनी टॉप एक खूबसूरत रिसॉर्ट और पिकनिक स्पॉट है। पटनी टॉप समुद्र तल से लगभग 6642 फीट की ऊंचाई पर चिनाब घाटी के ऊपर स्थित है। गॢमयों के समय बेहद खूबसूरत दिखने वाले पटनी टॉप में पर्यटक खूब आते हैं। यह एडवेंचर और रोमांचित खेलों जैसे- स्कीइंग, ट्रेकिंग, राफ्टिंग आदि के लिए भी जाना जाता है।

दांदेली
दांदेली काली नदी के तट पर कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़ जिले में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। यह अपने खूबसूरत प्रकृति, वन्यजीवन और एडवेंचर्स ऐक्टिविटी के लिए काफी प्रसिद्ध है। दांदेली में घने वन आपको अपनी तरफ बरबस ही खींच लेंगे। दांदेली में आप सफेद पानी पर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां पर राफ्टिंग या कैनोइंग यात्राएं, साइक्लिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसे अन्य साहसिक खेलों का भरपूर आनंद उठाया जा सकता है। कर्नाटक में देश का दूसरा सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है। वन्यजीवन प्रेमी दांदेली के क्षेत्र में जंगल सफारी और नाव सफारी का आनंद ले सकते हैं।

सांगला घाटी
तिब्बत बॉर्डर से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांगला घाटी किन्नौर की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह घाटी यात्रियों के लिए स्वर्ग जैसी है। हरियाली व फूलों की ढलान के बीच बसी यह सबसे अद्भुत घाटी है। यहां पर पहुंच कर आप इस घाटी की खूबसूरती को निहारते रह जाएंगे। एडवेंचर्स लवर्स में भी यह घाटी काफी लोकप्रिय है। यहां वाइल्ड लाइफ यात्रा का भी भरपूर मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए भी यह एक अच्छी जगह है। यहां घूमने के लिए अप्रैल से जुलाई और सितंबर से नवंबर का समय अच्छा है।

लद्दाख
लद्दाख की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। अगर आप वॉटर स्पोर्टस के मजे लेना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। शानदार हिमालय की पहाडिय़ों के बीच रोमांच से भरे वॉटर स्पोर्टस करने का मजा ही कुछ अलग है। साथ ही यहां पर आप ट्रैकिंग और स्कींइग का भी आनंद ले सकते हैं।

कुल्लु मनाली
एडवेंचर लवर्स के लिए कुल्लु मनाली बेहतर जगह है। अगर आप जोश और साहस से भरे हुए व अपने सफर को हर दिन चुनौतीपूर्ण बनाना चाहते हैं तो कुल्लु मनाली जरूर घूमने जाएं। यहां आप रिवर राफ्टिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं।
इसके अलावा ट्रैकिंग, हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे अन्य रोमांचकारी खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां पर्वतारोहण और एलाइड स्पोट्र्स अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान देश में सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र है। यहां आप पर्वतारोहण, हाइकिंग, स्कीइंग व अन्य कई कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
