इन 8 कारणों से आपको गर्मियों में स्पीति वैली घूमने जरूर जानना चाहिए: Spiti Holiday Adventure
Spiti Holiday Adventure

Spiti Holiday Adventure: गर्मी के मौसम में ठंडी जगह पर घूमने जाने का प्लान बन रहा है तो स्पीती घाटी को अपनी लिस्ट में सबसे पहले रखें। जिन यात्रियों को एडवेंचरस जगह घूमने का शौक हो उन्हें यहां अवश्य आना चाहिए। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ स्पीति वैली हिमालय में स्थित है। यह भारत के सबसे ठंडे जगह में से एक है। 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां बहुत ठंड होती है और यह ठंडे रेगिस्तान का हिस्सा है। यहां से नीले आसमान को आराम से देखा जा सकता है। यहां उपस्थित मनोरम दृश्यों वाली झीलों, दरों और पहाड़ियों को देखने के लिए बहुत दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। स्पीति घूमने आने वाले लोग यहां ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां से हिमालय पर्वत के सुंदर दृश्य को देखा जा सकता है। लंबी घुमावदार सड़कों और घाटियों के कारण स्पीति वैली देश की सबसे ठंडी और सबसे सुंदर जगह में से एक है।

Spiti valley travel Tips and guide
Spiti valley travel Tips and guide

स्पीति वैली के छोटे गांव में आप अलग-अलग तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। यहां के पहाड़ों की ढलानों पर बैठकर आप आकाश में उड़ने वाले गिद्ध और बाज जैसे बड़े पक्षियों को उड़ता देख सकते है।

हिमालय में स्थित यह झील चांद के आकार का दिखने वाला बेहद आकर्षक झील है। यह लाहौल स्पीति के लाहौल ल में स्थित है।यह रामसर आर्द्रभूमि में शामिल किया जा चुका है। इस स्थान को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह झील अपना रंग बदलता रहता है। कभी लाल कभी नीला तो कभी हरा। दूर-दूर तक फैले घास के मैदान और सुंदर फूलों के कारण यह स्थल और भी आकर्षक नजर आता है।

लाहौल स्पीति के क्षेत्र में कई बौद्ध मठ उपस्थित है यहां पर स्थित की मॉनेस्ट्री बहुत प्रसिद्ध है माना जाता है कि यह बौद्ध मठ ग्यारहवीं शताब्दी में ड्रोमटन ने बनवाया था। स्पीति में इस बहुत मठ की कॉफी मान्यता है। इस मठ में कई हजार लामा धार्मिक शिक्षा सीखने के लिए आते हैं।

स्पीति में उपस्थित कुंजम पास सबसे उंचे 500 में से एक है जहां पर मोटर वाहन चलने की सुविधा उपलब्ध है यह मनाली से 122 किलोमीटर दूर है कुंजम पास का दृश्य बहुत ही सुंदर है यहां से चंद्रभागा रेंज जहां दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर उपस्थित है ,को देखने के अवसर मिलते हैं यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर चंद्रताल झील मौजूद है।

Pin valley National park in hindi
Pin valley National park in hindi

पिन वैली नेशनल पार्क हिमाचल के लाहौल स्पीति जिले का हिस्सा है। यह पार्क बेहद आकर्षक है और हिमालय स्नो लेपर्ड्स और उसके शिकार का सबसे प्रसिद्ध निवास है। स्नो लेपर्ड्स देखने के लिए लोग इस नेशनल पार्क में आते हैं। ये नेशनल पार्क अमेजिंग ट्रैक के लिए भी फेमस है। यहां अधिकतर समय बर्फबारी होती है, जिस कारण लोग यहां घूमना पसंद करते हैं।

किब्बर गांव हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में एक छोटा सा निवास स्थल है। यह गांव बहुत सुंदर पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसकी सुंदरता के कारण दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं। यह गांव सबसे ऊंचा गांव है जहां पर मोटर वाहन चलने योग्य सड़क बनी हुई है। यहां पर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और बौद्ध मठ भी उपस्थित है।

Spiti River of Lahaul-Spiti district of Himachal
Spiti River of Lahaul-Spiti district of Himachal

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति क्षेत्र में बहती हुई स्पीति रिवर यहां के लोगों को पानी उपलब्ध कराती है। हिमालय में बरसात नहीं होती है। यहां ग्लेशियर पिघलाकर नदियों में बहते हैं। यह नदी कई बौद्ध मठों के किनारे चलती है। ठंड के मौसम में रात्रि में यह नदी जम जाती है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। होटल और रेस्टोरेंट से इसका व्यू देखना बेहद सुंदर लगता है।

इस मंदिर को देखने के लिए आपको स्पीति अवश्य जाना चाहिए। क्योंकि यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसे बौद्ध और हिंदू दोनों धर्म के लोग इसकी पूजा करते हैं। त्रिलोकनाथ मंदिर को पहले टुंडा बिहार नाम से जाना जाता था। यह मंदिर देखने में बेहद सुंदर है क्योंकि इसके चारों तरफ तिब्बती झंडे लगे हुए हैं, जो हवाओं में लहराते हुए बहुत आकर्षक लगते हैं। इसके किनारे पाइन ट्री (Pine Tree) और बर्फ से ढके पहाड़ियों के कारण लोग इसे दूर-दूर से देखने आते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...