Palmistry: हथेली की रेखाएं व्यक्ति के चरित्र की विशेषताएं बताती हैं। व्यक्ति की हथेली की रेखाओं से, हथेली पर बने निशानों और लकीरों से व्यक्ति के हाव भाव, स्वभाव और भविष्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर त्रिशूल, मछली, त्रिकोण आदि निशान बने होते हैं, जो बेहद शुभ होते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली पर ये निशान होते हैं वो बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। शास्त्रों में मछली को शुभता का प्रतीक माना गया है। इसलिए हथेली पर बनने वाले मछली के निशान से व्यक्ति को धन, वैभव और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हथेली पर मछली के निशान का महत्व और उसके लाभ।
हथेली पर मछली के निशान का महत्व

पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की हथेली पर उंगलियों के नीचे पर्वतों पर विशेष निशान बने होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भगवान विष्णु का पहला अवतार भी मत्स्य अवतार था। इसलिए हथेली पर विभिन्न पर्वतों पर बने मछली के निशान को सुख समृद्धि, सफलता का प्रतीक माना जाता है। हथेली पर जिस पर्वत पर मछली का निशान बना होता है उसी के अनुसार जातक को परिणाम मिलते हैं। व्यक्ति की हथेली में शुक्र, बुध और सूर्य पर्वत पर मछली का निशान बना हो तो यह जातक के लिए बेहद ही शुभ संकेत होता है। ऐसे व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करते हैं।
शुक्र पर्वत पर मछली के निशान के लाभ

व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत स्थित होता है जिस पर विभिन्न प्रकार के निशान बने होते हैं। यदि शुक्र पर्वत पर मछली का निशान बना हो तो ऐसे व्यक्ति सुंदर, आकर्षक और लोकप्रिय और रचनात्मक होते हैं। ऐसे व्यक्ति की किस्मत हर कार्य में उसका साथ देती है जिसके कारण उनको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। शुक्र पर्वत पर मछली की आकृति वाले व्यक्ति किसी खास तरह की कला में निपुण होते हैं, जिसके कारण ऐसे व्यक्ति पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इस निशान वाले लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली होता है, जिसके कारण दूसरे लोग इनसे आकर्षित रहते हैं।
बुध पर्वत पर मछली के निशान के लाभ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत स्थित होता है। जातक की हथेली में बुध पर्वत पर मछली का निशान बना हो तो ऐसे जातक अपनी भाषा और बातचीत करने के तरीके से ही दूसरे व्यक्तियों को आकर्षित कर लेते हैं। बुध पर्वत पर मछली के निशान वाले व्यक्ति बहुत बड़े व्यापारी होते हैं। ऐसे लोगों का व्यापार विदेशों तक फैला होता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी होता है जिसके कारण ऐसे लोगों को अपने व्यापार क्षेत्र में अपने जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलता है।
यह भी पढ़ें: जानिये कैसे देखी जाती हैं हस्तरेखाएं, किन बातों का रखना होता है ध्यान: Palmistry Science
