राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित जून महीने का अपना राशिफल –

इस मास आप स्वयं को ऊर्जान्वित महसूस करेंगे। आप जिस क्षेत्र में दिमाग व धन लगाएंगे, विजय हासिल करेंगे। प्रेम के क्षेत्र में भी आप सफल होंगे। पुराने घर की मरम्मत संबंधी कार्य प्रारंभ हो सकता है। घरेलू मसलों में उलझने बढ़ेगी। अचानक विवाद की स्थितियां बन जाएगी। अचानक चिंताओं से घिर जायेंगे। आपका आध्यात्मिक और बौद्धिक रूझान बढ़ेगा।


इस मास आप बड़े-बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा में लगे रहेंगे। समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में निरन्तर सुधार होता रहेगा। किसी नवीन कार्य के शुरू करने के लिए सलाहमशविरा करेंगे। उदारता के साथ आप किसी की कहीं बात को गोपनीय रखेंगे, जिससे आपकी लोगों में छवि सुधरेगी। कठोर श्रम व परिश्रम से आपके रूके काम पूर्ण होंगे।

इस मास घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा एवं खान-पान पर खर्च कर पाएंगे। भोग-विलास की वस्तुओं पर खर्च कर सकते है। आपको नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के प्रस्ताव आएंगे। कार्य में व्यस्तता रहेगी। परिवार को सारी सुख-सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।


इस मास समय आपके पक्ष में नहीं रहेगा। कामकाज को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल जाएगा। पिता-पुत्र में अनबन रहेगी। परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी से अचानक हुई मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। तरक्की के लिए अधिकारी से भेंट करें।

इस मास की गई मेहनत रंग लाएगी। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। आप अपना अमूल्य सूय मां सरस्वती के चरणों में समर्पित करेंगे। प्रेम-प्रसंगों के लिहाज से भी समय एकदम अनुकूल समय है। अनाड़ी मित्रों से सावधान रहें। पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। अपने प्रियजन से मुलाकात आपमें जोश का संचार कर देगी। व्यापार में कुछ नया प्रयोग करेंगे।

इस मास आपको बिना मनमर्जी के कारोबार या परिवार में समझौता करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के चलते आप अपने आपको थका हुआ व कमजोर महसूस करेंगे। व्यर्थ के तर्क-कुतर्क में समय नष्ट करेंगे। किसी अन्य की लड़ाई में आप बीच में ना पड़े। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कुछ अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म से मन में थोड़ी शांति का अनुभव करेंगे।



मास की शुरूआत मध्यम कहीं जाएगी। युवाओं को कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध पहले से अधिक मजबूत बनेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को स्थान परिवर्तन का भय रहेगा। कार्य करने का मन नहीं होगा। दूसरों की आलोचना करने से बचे, रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। गुस्सा छोड़कर नरमी से पेश आएं।

इस मास किसी भी मामले में ठोस कदम न उठाएं, परिवार और भविष्य पर उसका असर पड़ेगा। आप संकोची स्वभाव के कारण अपनी बात को किसी से कह नहीं पाएंगे। आप अपना समय बच्चों को भी दें, उनके साथ रहें और उनके विचारों को समझें। कभी भी उनको कठोरता से न झिड़के, साथ ही बच्चों को चाहिए कि वे पिता का आदर करें और अपनी बात को शेयर करें।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
