राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित जुलाई महीने का अपना राशिफल –

 

 

 

यह मास अतिरिक्त प्रयास का है लेकिन इसके परिणामस्वरूप व्यापक दायरा भी बढ़ेगा। आप घर, परिवार, सम्बन्धी और समाज की परवाह करेंगे। आप जिन लोगों की परवाह करते हैं वे आपसे स्वार्थ निकलते ही दूरियां बना लेंगे। इस सबके बीच आप आध्यात्मिक और बौद्धिक ऊंचाईयां प्राप्त करेंगे।

 

 

 

 

इस मास आपके दिमाग में धन और कमाई की धुन सवार रहेगी। परिवार, बच्चों और आश्रितों के प्रति समर्पित रहेंगे।

अतिरिक्त काम की व्यस्तता भी रह सकती है जिससे काम में सुधार होगा और आप बॉस, सहकर्मी, अधीनस्थ के साथ जुड़ेंगे। इन कार्यों से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दस्तावेजों व मूल कागजों को देखने में सावधानी बरतें।

 

 

 

 

 

इस मास छुटपुट यात्रा, अनुबंध और लम्बी यात्रा व तमाम स्तर पर बातचीत व संवाद के योग है। आप काम के साथ-साथ भारी खर्चे के लिए उत्सुक रहेंगे लेकिन यह समय व्यापार में निवेश और खर्चों के लिए उचित नहीं है। आप भावनाओं के बहाव में न आएं और निर्णय दिमाग से लें। घर के दायित्व, प्रतियोगिता और अन्य मांगों को आप स्वेच्छा के साथ ठीक से निपटा लेंगे।

 

 

 

 

इस मास कई कार्यकलाप व पार्टियों में शामिल हो सकते है। कहीं बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं। काफी व्यस्तता रहेगी, लेकिन काम विशेष नहीं हो पाएंगे। शान्त मन के साथ आप धार्मिक प्रार्थना, ध्यान, योग, भक्ति में लीन रहेंगे। कुछ विशेष कार्य जो अटके हुए हैं वे इस समय पूर्ण होंगे। दुनिया के प्रति मानसिक और आध्यात्मिक रूप से आपके दृष्टिकोण में परिवर्तन आएगा।

 

 

 

आप अपने कार्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहेंगे। आपको ऐसे स्रोतों से धन मिल सकता है, जिसके बारे में आपने पहले कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आपमें दिखावा की भावना अधिक रहेगी। आप जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे व बाद में पश्चाताप भी करेंगे, अत: जितनी चादर हो उतने ही पैर फैलाएं।

 

 

 

 

 

इस मास सब कुछ आसानी से होता हुआ नजर आएगा। हर समस्या के लिए शानदार हल होगा। आप राहत की सांस लेंगे। पार्टी, सामाजिक मेलजोल और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। आप समय का खूब आनंद लेंगे। घर में ये खुशियां झलकेगी। बड़े खर्चे होंगे, साथ ही जिम्मेदारियां भी आएंगी। संतान पक्ष से असंतोष रहेगा, किन्तु समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा।

 

 

 

 

इस मास सम्बन्धों को सुधारने पर ज्यादा जोर रहेगा और आपको कुछ अच्छा और कुछ कड़वा अनुभव होगा। आपकी प्रियजनों तथा मित्रों से भेंट-मुलाकात होगी। साथ ही आपके विरोधी सक्रिय होंगे। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। निजी जिन्दगी में आजादी और खुशियां हासिल करने की भावना जोर मारेगी।

 

 

 

 

आप पूरे जोशो-खरोश के साथ अपने काम को निपटाएंगे। मैदान में टिकने के लिए सबसे जरूरी ताकत और उत्साह दोनों से आप भरपूर रहेंगे। यह मास आपके लिए नई सम्भावनाएं, रोमांच और नई उम्मीदें लेकर आएगा। आप सामाजिक गतिविधियों व समारोहों में भाग लेंगे। एजेंसी, वितरण, प्रचार, मीडिया तथा टेलीविजन से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।

 

 

 

 

 

परिजनों व घर-परिवार में अत्यधिक समय व्यतीत होगा। मन की मुराद व इच्छा पूरी करने के भरसक प्रयास करेंगे, अंतत: सफलता प्राप्त होगी। गुरु महाराज की कृपा व आशीर्वाद आपके साथ है। हालांकि मास का मध्य आपके लिए कुछ सुखद नहीं रहेगा, परंतु धीरे-धीरे आपके पक्ष में परिस्थितियां बनती जाएगी। सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है।

 

 

 

 

 

 

इस माह स्वास्थ्य संबंधी विकार पैदा हो सकते है। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, इस समय कुछ ऐसे फैसले होंगे जिनका परिणाम आपको भविष्य में अच्छा मिलेगा। खर्च की प्रबलता का समय है। सहयोगियों से आशातीत सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। पति/पत्नी से कुछ अनबन हो सकती है। रिश्तों में सावधानी की आवश्यकता है।

 

 

 

 

 

मासारंभ में आप किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। यदा-कदा चन्द्रमा के चतुर्थ, अष्टमस्थ या बारहवे परिभ्रमण के कारण स्थितियां कष्टदायक रहेगी। काम का इतना भारी दबाव रहेगा कि आपको स्वयं के लिए वक्त नहीं मिलेगा। संतान के विवाह व कॅरिअर को लेकर तनाव,शंका की स्थितियां हावी होगी। मन में तरह-तरह के विचार आते-जाते रहेंगे।

 

 

 

 

आपकी उम्मीदें और आशाएं परवान चढ़ेगी। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपके जीवन में सुख और शांति आएगी। यात्रा में सफलता मिलेगी। आय बढ़ाने के सभी प्रयास सफल होंगे। प्यार, व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिए तैयार रहेंगे। यहां तक कि कारोबार में भी भारी फेरबदल कर सकते हैं।

 

 

 

ये भी पढ़ें –

जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय

आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं 

कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य 

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।