तवा हमारे किचन में रखें बर्तनों में से एक सबसे जरूरी चीज है। यह तवा जितना हमारे किचन के लिए जरूरी है वैसे ही वास्तुशास्त्र में भी तवे के कई महत्व बताए गए हैं। साथ ही वास्तुशास्त्र में यह किस जगह और किस खास तरीके से रखा है इसका सीधा संबंध आपकी समृद्धि से होता है, इसका भी वर्णन है। आइए जानते हैं कैसे किचन में रखा तवा खोल सकता है आपकी किस्मत के बंद दरवाजे….
 
वास्तु टिप्स 
 
  • घर में अक्सर रात के खाने के बाद जूठे बर्तन किचन में पड़े रहते हैं। बर्तन हमेशा धुलकर ही सोए।
  • जब सुबह खाना बनाने जाएं तो तवे को गरम करने के बाद थोड़ा सा नमक तवे पर डालें। अब इसके बाद 2 या 3 इंच की रोटी बना लें अब इस रोटी को ऐसी जगह रख दें जहां कोई जानवर उसे खा सके। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। 
  • घर में जब तवे का उपयोग न हो तब उसे ऐसी जगह रखें कि वह बाहर दिखे नहीं यानी उसे अलमारी में रखें खुले में नहीं।
  • तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।
  • तवा और कढ़ाई जहां खाना बनता है उसके दाएं तरफ रखें।
  • कभी भी खाना बनने के उपरांत उसे खाली चूल्हे पर न रखें।
  • गर्म तवे पर कभी-भी पानी न डालें। इससे होने वाली आवाज आपके जीवन में मुश्किलों का शोर पैदा कर सकती है।
  • तवे या कढ़ाई को कभी भी जूठा न करें ना ही उस पर जूठी सामग्री रखें। इन दोनों चीजों की पवित्रता का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। घर में इनकी स्वच्छता का जितना ध्यान रखा जाएगा घर में समृद्धि के रास्ते उतने ही आसान होंगे। 
 
ये भी पढ़ें –
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।