festival calendar 2025
festival calendar 2025 Credit: Istock

Diwali Diya Upay 2024: दिवाली अमावस्‍या वाले दिन पड़ती है, इसलिए घरों और सड़कों को दियों और लैंप से रौशन किया जाता है। दिवाली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और सभी के घरों को लाइट्स और लैंप्‍स से रौशन करने की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं दियों को जलाने का एक विशेष महत्‍व होता है। दिए न सिर्फ आपके घर को रौशन करते हैं बल्कि घर में समृद्धि और शांति का प्रतीक भी माने जाते हैं। कई बार हम घर के ऐसे कोनों को रौशन करना भूल जाते हैं जो हमारी तरक्‍की के रास्‍ते खोलने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए ऐसे स्‍थानों पर दिया जलाना महत्‍वपूर्ण होता है। वास्‍तु के अनुसार घर में दीपक और लैंप लगाते समय किन बातों का ध्‍यान रखा जाए चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: बरसात की वजह से दीवारों पर जम गई है गंदगी, इन तरीकों से मिनटों में दीवारों को करें क्लीन: Walls Cleaning Tips

तुलसी को करें रौशन

ऐसे करें दिए से रौशन घर
light the basil

हिंदू घरों में तुलसी की पूजा मुख्‍य रूप से की जाती है। तुलसी को शुभ माना जाता है इसलिए इसे हर पूजा-पाठ में भी चढ़ाया जाता है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो दिवाली के दिन इस पर दिया जलाना न भूलें। तुलसी के पौधे पर दिया जलाने से घर में शांति आती है।

किचन को जगमगाएं

घर की बालकनी और मुख्‍य दरवाजे के अलावा किचन में भी दिया लगाना शुभ माना जाता है। किचन में दिया लगाने से घर में धन और धान्‍य की कभी कमी नहीं होती। वास्‍तु के अनुसार किचन में दिया नॉर्थ-ईस्‍ट फेसिंग में रखना चाहिए। इससे नकारात्‍मकता दूर होती है।

बाथरूम में रखें दिया

दिवाली से पहले धनतेरस के दिन से घरों में दिए लगने शुरू हो जाते हैं। नरक चतुर्दशी और दिवाली के दिन अपने घर के बाथरूम में भी दिया मुख्‍य रूप से रखें। इससे घर को बुरी और नकारात्‍मक ऊर्जा से बचाने में मदद मिलती है। बाथरूम में दिया नाली के पास रखें। इसके अलावा किचन, कपड़े और बर्तन धोने की जगह को भी दिए से रौशन करना चाहिए। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार बाथरूम और नाली को रोशन करने से घर में समृद्धि का वास होता है।

मुख्‍य द्वार करें रौशन

ऐसे करें दिए से रौशन घर
light the main door

घर का मुख्‍य द्वार पर कई तरह की एनर्जी होती है। घर में शांति और समृद्धि के लिए मुख्‍य द्वार को साफ-सुथरा और रौशन करना जरूरी होता है। दिवाली के दिन घर के मुख्‍य द्वार पर दिए जलाएं साथ ही सफेद रंग की रंगोली बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

Also Read: टूटी चप्पल होती है दरिद्रता की निशानी, घर में रखने से होते हैं ये नुकसान: Vastu Tips

मिट्टी का दिया ही लगाएं

आपके घर की एनर्जी को दीयों की सामग्री भी प्रभावित करती है। दिवाली के दिन प्‍लास्टिक और लोहे धातु से बने दिए जलाने की बजाये मिट्टी के दिए लगाएं। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार मिट्टी के दीयों को शुभ माना जाता है। ये पवित्रता का प्रतीक होते हैं और सभी शुभ अवसरों पर इनका प्रयोग किया जाता है। मिट्टी के अलावा आप कांच और ब्रास से बने दीयों का उपयोग कर सकते हैं। दिवाली के दिन दीया लगाने से पहले कुछ घंटों के लिए उन्‍हें पानी में भिगोकर रखें। फिर सुखाकर उसमें तेल और बत्‍ती लगाएं।