ढेर सारी मौज-मस्ती, हँसी-ठहाके, ढेरों इनाम, रैंप वॉक और कुछ जानकारी इसी का दूसरा नाम है ग्रहलक्ष्मी दोपहर। जिसका मकसद होता है कि काम-काज से दूर महिलाओं को कुछ पल सिर्फ उनके लिए दिए जा सके। इसी लक्ष्य से गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन-4 का अगला सफर शुरू हुआ सेनको गोल्ड एंड डायमंड के साथ। इस दोपहर का हिस्सा बनी लायंस क्लब संजीवनी की महिलाएं। महिलाओं ने विभिन्न टाइटल्स जीतने के साथ इस प्रोग्राम को खूब एंजॉय भी किया।

स्वच्छता के लिए शपथ

इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई ‘स्वच्छ भारत अभियान’ शपथ ग्रहण से, जिसमें सभी लेडीज ने शपथ ली कि वे अपने घर की सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए हमेशा कार्यरत रहेंगी हुए दूसरों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगी।

 

सेनको का बंपर प्राइज

लाजपत नगर, नई दिल्ली के सेनको गोल्ड एंड डायमंड स्टोर में शुरू हुआ गृहलक्ष्मी दोपहर का कारवां। यहां पर महिलाओं को सेनको की तरफ से चल रहे बैंगल उत्सव से परिचित कराते हुए यहां की टीम मेबर ने महिलाओं को चूड़ियों पर होने वाले डिफरेंट वर्क के बारे में भी बताया। साथ ही सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स की तरफ से बंपर प्राइज विनर प्रेमलता को मिला एक आकर्षक ज्वेलरी सेट।

 

 

टाइटिल्स की मची रही धूम

गृहलक्ष्मी दोपहर टाइटिल्स के बिना अधूरी लगती है। इसकी शुरुआत सबसे पहले अर्ली बर्ड टाइटल से की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले आने वाली महिला मिस पिंकी सेठी को यह ख़िताब मिला। तो वहीं आकांक्षा कुमार को उनके सुन्दर बालों के लिए मिस लवली हेयर का टाइटल मिला। लकी डिप -1 विनर रहीं रीता दुग्गल और लकी डिप -2 विनर रहीं मधु अरोड़ा।

 

 

देशी स्टाइल में रैंप वॉक

गृहलक्ष्मी क्वीन के लिए रैंप वॉक पर उतरी सभी महिलाओं में गजब का कॉन्फिडेंस दिखा। उम्र चाहे कुछ भी हो लेकिन उनके एनर्जी लेवल ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया। रैंप पर वॉक करने वाली हर एक महिला का अपना अलग ही अंदाज दिखा। जहाँ कोई देशी स्टाइल में वॉक करता दिखा, तो कोई अपनी क्यूट अदाओं से जज को इम्प्रेस कर गया। नीरजा दत्ता गृहलक्ष्मी क्वीन की रनर अप और पिंकी सेठी गृहलक्ष्मी क्वीन बनी।

 

ब्रांड्स एक्टिविटीज़ में चला नेल आर्ट का जादू

गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान वीएलसीसी वैनिटीक्यूब द्वारा नेल आर्ट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को फ्री नेल आर्ट सर्विस दी गई। इस एक्टिविटी में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

ये भी पढ़ें