घर बनाते वक्त या खरीदते टाइम लोग वास्तु का सहारा लेते हैं लेकिन अक्सर इस कोने को अधिकतर लोग वास्तु के लिए इग्नोर कर देते हैं। अव्यवस्थित किचन का असर रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है। फैमिली में सुख-शांति बनाए रखने के लिए वास्तुशास्त्र के हिसाब से रसोई की इन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

  1. अगर रसोईघर का नल खराब है या फिर उसमे से पानी टपकता रहता है तो इसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए। ज्यादा दिनों तक ऐसी स्थिति रहने से रहने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
  2. किचन में डस्टबीन की डायरेक्शन साउथ या साउथ वेस्ट होनी चाहिए।
  3. किचन में टूटे बर्तन या क्रॉकरी न रखें। इसे तुरंत बदल देना चाहिए। यह दुर्भाग्य की निशानी मानी जाती है।
  4. रसोई में गैस इस तरीके से रखी होनी चाहिए कि खाना बनाने वाले व्यक्ति का मुंह ईस्ट डायरेक्शन की ओर हो। वास्तु के हिसाब से ऐसा शुभ माना जाता है।
  5. सिंक की जगह चूल्हे से दूर होनी चाहिए। वास्तु के हिसाब से अगर ये दोनों एक साथ होंगे तो परिवार के सदस्यों के बीच भेदभाव होने लगते हैं। सिंक रसोई की उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।
  6. गैस को इस तरीके से रसोई में रखें कि वह बाहर दिखाई न दें। वास्तुशास्त्र की माने तो गैस के दिखाई देने से पारिवारिक सदस्यों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

 

 

ये भी पढ़ें –

बहुमंजिले भवन और फ्लैट में भी ध्यान रखें वास्तु का

हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य

कैसे बचें बुरी नजर से ?

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।