कलरफुल साड़ियां, सूट्स और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस में स्टाइलिश दिखती महिलाओं पर एक तो हरियाली तीज का रंग चढ़ा था तो वहीं दूसरी ओर गृहलक्ष्मी दोपहर इवेंट का एक्ससाइटमेंट सभी के चेहरे पर देखते ही बन रहा था। महिलाओं के एंटरटेनमेंट और इंफोटेनमेंट के लिए इस बार गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन-5 पंहुचा, कालका पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद। वहां मौजूद फरीदाबाद लेडीज क्लब की मेंबर्स और स्कूल मेंबर्स के साथ सिलसिला शुरू हुआ कई एक्टिविटीज और खूब सारी मौजमस्ती का। इस बार हमारा ब्रांड पार्टनर रहा तनिष्क

स्वच्छता शपथ के साथ हुई शुरूआत

इवेंट की शुरूआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। वहां मौजूद महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने घर और शहर को स्वच्छ रखने में अपना पूरा योगादान देंगी। इसी के साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़-पौधे भी समय-समय पर लगाएंगी। इसके बाद वक्त था कुछ मौज-मस्ती का, जिसके लिए कई तरह के फन गेम्स का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इन फनी एक्टिविटीज़ को जमकर एन्जॉय किया।

ब्रांड एक्टिविटी

कार्यक्रम में मौजूद हमारे ब्रांड पार्टनर तनिष्क को रिप्रेसन्ट कर रहीं कविता बनर्जी (स्टोर मैनेजर, फरीदाबाद) और उनकी टीम ने वहाँ मौजूद सभी महिलाओं को गोल्ड हार्वेस्ट योजना के बारे में बताया। इसके साथ ही टीम ने महिलाओं की ज्वैलरी से रिलेटेड कुछ क्वेरीज भी सॉल्व की। 

टाइटल्स की भरमार

गृहलक्ष्मी दोपहर और प्री हरियाली तीज सेलिब्रेशन के इस खास मौके पर महिलाएं फुल तैयारी के साथ आईं थी। उनमें टाइटल्स को जीतने की होड़-सी लगी थी। जहां कार्यक्रम में सबसे पहले शिरकत करके मिस अर्ली बर्ड का टाइटल जीता मेघा वर्मा ने। वहीं मिस पटाका- जसमिंदर, मिस मोस्ट एक्टिव-हिना शुक्ला, बेस्ट ड्रेस्ड- संदीप कौर और ब्यूटीफुल स्माइल का टाइटल जीता कविता ठाकुर ने। लकी डिप-1 हीना सिंघल और लकी डिप-2 रहीं प्रीती यादव जबकि बंपर प्राइज़ की विजेता रही उषा यादव। इस कार्यक्रम में आयोजित “गृहलक्ष्मी गॉट टैलेंट हंट” की विनर रहीं एरा जैन, जिन्होंने अपने डांसिंग टैलेंट से लोगों का दिल जीत लिया।

मिले ब्यूटी  टिप्स

कार्यक्रम में मौजूद बिग बॉस-7 फेम एक्स-कंटेस्टेंट विवेक मिश्रा (एक्टर, मॉडल, योगा इंस्ट्रक्टर) ने योग की इम्पोर्टेंस को बताया। उन्होंने बताया की योग सुबह या शाम कभी-भी किया जा सकता है। बस अपनी मील्स की टाइमिंग को ध्यान रखना है। साथ ही उन्होंने लेडीज को कुछ घरेलु ब्यूटी टिप्स भी दिए। 

ये भी पढ़ें-

गृहलक्ष्मी दोपहर सीज़न-5 में लुधियाना की महिलाओं ने की कुछ इस तरह से मस्ती

गृहलक्ष्मी दोपहर, सीजन-5:रेनबो लेडीज क्लब की महिलाओं ने रैम्पवॉक पर बिखेरा जलवा 

गृहलक्ष्मी दोपहर, सीज़न-4 फुलऑन मस्ती के रंग, इनरव्हील क्लब के संग

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।