4 अप्रैल, 2015 में नई दिल्ली में आयोजित गृहलक्ष्मी किटी पार्टी में आए स्टार्स ने भी इस मंच के जरिए अपने फैन्स से खूब बातें की और जमकर एंजॉय भी किया।
जब आई ‘बालिका वधु’ की ग्रेसी गोस्वामी
ग्रेसी गोस्वामी ने महिलाओं के साथ खूब मस्ती और ढेर सारी बातें की। उन्होंने अपने फैन्स को बताया कि कैसे सेट पर सब उन्हें खूब प्यार करते हैं। उन्होंने कहा ‘डायरेक्यर सर सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। रोज मुझे दो फ्रूट खिलाते हैं और मुझसे बड़ी क्लास के सवाल पूछकर खूब चिढ़ाते हैं कि मुझे कुछ नहीं आता।’

जब राधिका मदान ने की फैन्स से बातचीत
मेरी आशिकी तुम से ही’ में ईशानी का किरदार निभाने वाली राधिका को उनके फैन्स ने ज्यादातर पारंपरिक रूप में ही देखा है, लेकिन जब गृहलक्ष्मी किटी पार्टी में उन्होंने अपने फैन्स को बताया कि उन्हें शार्ट व टी-शर्ट पहनना ज्यादा पसंद है तो उनके फैन्स दंग रह गए। उन्होंने ये भी कहा, ‘मुझे सनग्लासेस का बहुत शौक है और मेरे पास ढेर सारे सनग्लासेस हैं।’ राधिका ने ये भी बताया कि क्योंकि डांस उनकी हाॅबी है तो अगर डांस रियलिटी शो मिला तो वो उसे जरूर करेंगी।

जब आई ‘स्वरागिनी’ से तनिमा सेन
‘स्वरागिनी ‘ में नानी की भूमिका निभा रही शोभा बोस यानी तनिमा सेन गृहलक्ष्मी किटी पार्टी में आकर पार्टी के माहौल में कुछ इस तरह से रंग गई कि उन्होंने सबका खूब मनोरंजन किया। अपनी भाषा से जुड़े सवाल पर तनिमा ने कहा, ‘जब मेरे पास काॅल आया इस रोल को करने के लिए, तो मैंने बोला कि मेरी हिंदी अच्छी नहीं है और मैं हिंदी नहीं बोल सकती। पर सीरियल के लोगों ने कहा कि आप जैसा बोलती हो वैसा ही सीरियल में बोलना है। इसलिए भाषा की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।’

‘स्वरागिनी’ की स्वरा यानी हेली शाह भी आई किटी पार्टी में
कलर्स पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘स्वरागिनी’ में स्वरा बोस की भूमिका निभाने वाली हेली शाह ने शूटिंग के दौरान अपना सबसे यादगार पल अपने फैन्स के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया, ‘शूटिंग के पहले दिन एक शाॅट था मच्छी पकड़ने का। मेरी तो हालत खराब हो गई क्योंकि मैं वेजीटेरियन हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कैसे उसे पकड़ूं। किस तरह से मैंने वो शाॅट दिया, मुझे ही पता है।

जब गृहलक्ष्मी किटी पार्टी में पहुंचे हितेन तेजवानी
परदे पर चैदह साल के करियर में टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने कई बड़े शो किए हैं और उनकी फैन फॉलोइंग देखते बनती है। लेकिन जब हितेन से ये पूछा गया कि उनके घर का रिमोट कंट्रोल किसके पास रहता है, तो हितेन ने कहा, ‘मेरी बीवी के पास, और मैं दूसरे पति लोगों को भी यही बोलूंगा कि रिमोट कंट्रोल हमेशा पत्नी को देकर रखना चाहिए। कोई परेशानी नहीं होगी, खुश रहोगे हमेशा।’

आप भी अगर 10 सितंबर को गृहलक्ष्मी किटी पीर्टी 2016 में अपने फेवरेट स्यार्स से मिलना चाहती हैं और उनके व्यक्तित्व को पास से समझना चाहती हैं तो यहां रेजिस्टर करें।
ये भी पढ़े-
अपनी एंट्री पक्की करें गृहलक्ष्मी किटी पार्टी के लिए
गृहलक्ष्मी के संग दिलकश फोटो सैशन में आप भी हो सकते हैं शामिल
कौन है आपकी फेवरेट टीवी एक्ट्रेस
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
