सामग्री :- 350 ग्रा. पीली मोटी ऊन 100 ग्रा. टमाटरी रंग की ऊन 6 बटन , टमाटरी, 6 व 8 नं. की सलाई ।

विधि :- आगे का भाग :- 8 नं. की सलाई पर 90 फं. डालें।  सिं.रि. से 2 इंच बॉर्डर बनाएं। 6 नं. की सलाई लगाएं। 2 सलाई स्टा.स्टि. से बुनें। 3 सलाई 7 फं. उ., 8 फं. सी., 12 फंदे उ. 8 फं. सी. 12 फं. उ., 8 फं. सी. 12 फं. उ., 8 फं. सी. 7 फं. उ. बुनें। सलाई सी. फं. पर सी., उ. फं. पर उ. बुनें। सलाई तीसरी की तरह। 6 सलाई चौथी की तरह। 7 सलाई उ. फं. पर उ. सी. फं. को पीछे के 4 फं. पहले बुनें। पहले के 4 फं. बाद में बुनें।  8 सलाई चौथी की तरह। इस प्रकार 6 सलाई सी. फं. पर सी. और उ. फं. पर उ. बुनें। 17वीं सलाई पर फिर 7वीं सलाई की तरह केबल बनाएं। 5 बार केबल बनाने के बाद 4 सलाई गा.स्टि. से बुनें। 10 सलाई स्टा.स्टि. से। टमाटरी रंग की ऊन से डिजाइन डालें। 10 सलाई स्टा.स्टि. से, 4 सलाई गा.स्टि. से।  उसके बाद हर सी. सलाई पर डिजाइन बनेगा। उ.सलाई सारी उ. बनेगी। 1 सलाई 10 फं. उ. धागा पीछे करके 2 फं. सी. धागा आगे करे2 फं. सी.,धागा आगे करके 2 फं. सी. सारी सलाई इसी प्रकार दोहराएं। आखिर के 10 फं. उ. बुनें। 2 सलाई सारी उ.। 3 सलाई  सारी उ.। 4 सलाई सारी उ.। 5 सलाई पहली की तरह। 6, 7, 8 सलाई  उ. बुनें। इस प्रकार डिजाइन डालते जाएं। सी. तरफ से दोनों तरफ 10-10 फं. उ. बुनते जाएं। 4.5 इंच बनाने के बाद 4 सलाई गा.स्टि. से बुनें। 1 सलाई 4 फं. उ., 2 फं. सी., 2 फं. उ. 2 फं. सी. 5 फं. उ. 2 फं. सी., 2 फं. उ., 2 फं. सी.। इस प्रकार सारी सलाई दोहराएं। 2 सलाई उ. फं. पर उ., सी. फं. पर सी.। 3 सलाई :- 3 फं. उ.। 1 उल्टे फंदे को 2 सी. फं. बुनने के बाद बुनें। 3 फं. उ. अब 2 सी. फं. के पीछे से 1 फं. उ. बुनें। 2 फं. सी.। इस प्रकार एक तरफ उ.फं. कम होते जाएंगे और दूसरी तरफ बढ़ते जाएंगे। 3 सलाई :- दूसरी की तरह।  5 सलाई :-  2 फं. उ., 1 फं. उ. को 2 सी. फं. बुनने के बाद बुनें, 5 फं. उ. अब 2 सी. फं. के पीछे से 1 फं. उ. बुनें। 2 फं. सी. बुनें। इस प्रकार सारी सलाई पूरी करें। 6 सलाई :-  दूसरी की तरह। इस प्रकार डिजाइन दोहराते हुए 4 इंच बनाएं। अब 8 नं. की सलाई लगाएं। सिं.रि. से 4 सलाई बनाएं।  पांचवी सलाई पर दोनों तरफ कंधे के 30-30 फं. पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर 3-3 काज बनाएं। पीछे का भाग भी इसी प्रकार बनाएं। ऊपर पट्टी पर काज नहीं बनाने हैं इधर कंधे पर 3-3 बटन लगा लें। दोनों तरफ से स्वेटर की सिलाई करें। 5 सलाई सिं.रि. से बना कर सारे फं. बंद कर दें।

पीछे का भाग :- 

आगे वाले भाग की तरह बनाएं।  गले का बॉर्डर बना कर सारे फं. बंद कर दें। जहां से हमने दोनों तरफ 10-10 फं. गा.स्टि. से बुने थे, वहां से नीचे तक दोनों तरफ सिल लें। पीछे वाले भाग पर कंधों पर 3-3 टमाटरी बटन लगाएं।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

स्मार्ट टॉप

अंजू शर्मा 

सामग्री :

  • क्रीम कलर ऊन 350 ग्राम पिंक कलर की ऊन200 ग्राम क्रोशिया 10 नं. का 

विधि : आगे का भाग :

  1. क्रीम ऊ. से 42 चे. बनाएं। दूसरी और तीसरे घेरे में चे. के ऊपर हाफ ट्रे. बनायें। अगली पंक्ति में 38 ट्रे. बुनें। 4 लाइनें इसी तरह बुनें। पिंक रंग लगाते हुए 4 लाइनें ट्रे. के ऊपर ट्रे. बुनें, इसी क्रम में 12 इंच बगलों तक बुनें। बगलों का छांट करें। इंच बुनें फिर गोल गले की कटिंग करें। 3 इंच तक 4 लाइन पिंक और 4 लाइनें क्रीम कलर से बुनें। 10-10 ट्रे. दोनों कंधों पर रखें।

पीछे का भाग :

  1. पूरी तरह आगे के भाग की तरह बुना जाएगा। टॉप का गला दोनों ओर से डीप रहेगा। बांहें या आस्तीन: पिंक ऊ. से 38 चेन बनायें। 38 ट्रे. चेन पर बनायें। दो बार इसी क्रम को दोहराएं।  सामने के भाग की तरह 4 लाइनें पिंक और 4 लाइनें क्रीम कलर से बुनते हुए सामान्य दूरी पर फंदे बढ़ाती जाएं बांह की लम्बाई कुल 20 इंच है। इसी प्रकार दूसरी बांह भी बुनें।

मेकअप :

  1. नीचे का बॉर्डर क्रीम रंग से बुनें। 5 चेन बनायें, सामान्य दूरी पर स्लिप स्टिच से जोड़े। 2 इंच इसी तरह बुनें। इसी तरह दूसरे भाग और बांहों के बॉर्डर भी बनाएं। गले में क्रीम कलर से किनारी बुनें। सुन्दर टॉप तैयार है।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

केबल टॉप

 


सामग्री :

  • वर्धमान केमल रंग की ऊन 75 ग्राम लाल ऊन 100 ग्राम आसमानी ऊन 25 ग्राम, 9 नं. व 8 नं. की सलाइयां 9 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाइयां तथा मोटी सूई

विधि :

  1. पीछे का भाग : 9 नं. की सलाइयों द्वारा केमल रंग से 94 फं. पर ड.रि. में 13 सेमी. बॉर्डर बुनें। अब 8 नं. की सलाइयों द्वारा लाल ऊन से स्टा.स्टि. में बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग :

  1. पीछे के भाग के समान बॉर्डर बुनें। 9 नं. की सलाइयां लगाकर स्टा.स्टि. में बेल बुनें। ऊपर की बुनाई लाल ऊन से करें। गले तक लंबाई करके गला छांटे, इसके लिए आधे-आधे फं. पर अलग-अलग बुनें। गले की ओर 4 बार प्रत्येक सलाई के आरंभ में व बाद में प्रत्येक दूसरी सलाई के आरंभ में 1-1 फं. घटाते हुए लंबाई पूरी कर लें।

मुड्ढों की पट्टियां :

  1. केमल रंग की ऊन से 9 नं. की सलाइयों द्वारा सि.रि. में 2½ सेमी. चौड़ी पट्टियां बुनें। डबल प्वायंटेड 4 सलाइयों द्वारा 150 फं. पर सि.रि. में 2½ सेमी. चौड़ी पट्टी बनाएं। प्रत्येक सलाई में सामने के नोकीले भाग पर 1-1 फं. घटाती जाएं। सामने के भाग में बेल के ऊपर कढ़ाई करके बूटियां बना लें, टॉप की साइड से सिलाई कर लें।
  1. अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

स्मार्ट टॉप

 अंजू शर्मा 

सामग्री :

  • क्रीम कलर ऊन 350 ग्राम, पिंक कलर की ऊन 200 ग्राम, क्रोशिया 10 नं. का ।

विधि :

आगे का भाग :

  1. क्रीम ऊ. से 42 चे. बनाएं। दूसरी और तीसरे घेरे में चे. के ऊपर हाफ ट्रे. बनायें। अगली पंक्ति में 38 ट्रे. बुनें। 4 लाइनें इसी तरह बुनें। पिंक रंग लगाते हुए 4 लाइनें ट्रे. के ऊपर ट्रे. बुनें, इसी क्रम में 12 इंच बगलों तक बुनें। बगलों का छांट करें। इंच बुनें फिर गोल गले की कटिंग करें। 3 इंच तक 4 लाइन पिंक और 4 लाइनें क्रीम कलर से बुनें। 10-10 ट्रे. दोनों कंधों पर रखें।

पीछे का भाग :

  1. पूरी तरह आगे के भाग की तरह बुना जाएगा। टॉप का गला दोनों ओर से डीप रहेगा। 
  2. बांहें या आस्तीन: पिंक ऊ. से 38 चेन बनायें। 38 ट्रे. चेन पर बनायें। दो बार इसी क्रम दोहराएं।  सामने के भाग की तरह 4 लाइनें पिंक और 4 लाइनें क्रीम कलर से बुनते हुए सामान्य दूरी पर फंदे बढ़ाती जाएं। बांह की लम्बाई कुल 20 इंच है। इसी प्रकार दूसरी बांह भी बुनें।

मेकअप :

  1. नीचे का बॉर्डर क्रीम रंग से बुनें। 5 चेन बनायें, सामान्य दूरी पर स्लिप स्टिच से जोड़े। 2 इंच इसी तरह बुनें। इसी तरह दूसरे भाग और बांहों के बॉर्डर भी बनाएं। गले में क्रीम कलर से किनारी बुनें। सुन्दर टॉप तैयार है।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

फ्लॉवर टॉप

 

सामग्री:

  • 250 ग्राम लाल ऊन, 9 नं. की स. ½ मी. गोल्डन व रेड लेस 1 फ्लॉवर

विधिपीछे का भाग:

  1. स. पर 90 फं. डाल कर 10 स. सिं.रि. से बॉर्डर बना कर स्टा. स्टि. से 14 इंच बनाकर 8 स. सिं.रि. से 10 नं. की स. पर बनाकर फं. बंद करें।

आगे का भाग:

  1. 9 फं. डाल कर 2 स. गा.स्टि. से बुनकर सी. स. में 1 फं. उ. ध.अ.क. 1 फं. उ., 1 फं. उ., 1 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी. फिर 3 फं. पहले की तरह बुनें। उ. स. में हर बार उ. फं. पर उ. और सी. फं. पर सी. फं. बुनें। हर सी. स. में किनारे के दोनों तरफ 1 जाली डालें और सी. फं. बीच के फं. के दोनों तरफ जाली डालें। 14 जाली होने पर बीच की जाली डालना बंद करें और सीधे फं. को दोनों तरफ से 1-1 फं. घटाएं। जब बीच के 21 फं. रह जाएं तो इसके दोनों तरफ भी जाली डालकर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। जब बीच में 1 फं. सी. रह जाए तो 8 स. और बनाएं। अब फं. 80-86 तक हो जाएंगे।एक स. में जाली डालें। 2 स. गा.स्टि. से बुनकर फं. बंद करें। 3 भाग और इसी प्रकार बुनें। एक भाग में ऊपर जाली डालें। 2 भाग में नहीं। इन चारों भागों को इस प्रकार सिलाई करें कि जहां से शुरू किया वह भाग बीच में रहे। दोनों साइड पीछे वाले भाग से सी लें। ऊपर-नीचे क्रो. से बीडिंग करें, ऊपर क्रो. से बैल्ट बना कर पीछे भाग से जोड़ इनके बीच में लेस लगाकर बीच में फूल सी लें। टॉप तैयार है।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

लॉन्ग केबल बॉर्डर हाईनैक टॉप

सामग्री: 350 ग्राम लाइट ब्लू ऊन, 9 व 10 नं. की सलाई

विधिआगे-पीछे के भाग:

  1. 10 नं. की स. पर 104 फं. डालकर 4 फं. सी. 2 फं. उ. बुनें। 2 स. के बाद 4 फं. पर केबल डालें। 4 स. के बाद केबल डालती जाएं। 52 स. के बाद स्टा.स्टि. से 30 स. बुनकर 5-3-1 से मुड्डे के फं. घटा कर 7½ इंच बनाएं। आगे वाले भाग में 10 स. में गोल गले के फं. घटाएं। कंधे के 25-25 फं. रखें। एक तरफ से कंधे के फं. जोड़ लें।

गले का बॉर्डर:

  1. 10 नं. की स. पर आगे वाले भाग से 70 जोड़ और पीछे वाले भाग से 20 जोड़ उठा कर केबल का डिजाइन डालें। 40 स. के बाद सारे फं. बंद करें।

आस्तीन:

  1. 10 नं. की स. पर 52 फं. डालकर केबल डालें। 8 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाएं। 4 स. के बाद फं. बढ़ाते जाएं। 40 स. केबल व 22 स. स्टा.स्टि. से बुनकर 5-3-2-2-2 से फं. घटा कर बचे सारे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें। इसकी सिलाई करके आस्तीन जोड़ लें। आपका टॉप तैयार है।

ये भी पढें-

रोजमर्रा के दाग-धब्बों को छुड़ाएं चुटकी में, अपनाएं ये टिप्स 

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।