सामग्री-

  • बची हुई मिली-जुली दाल या दाल फ्राई 3 टी कप,
  • बची हुई रोटी या पुड़ी 8-10,
  • हरी मिर्च 2-3,
  • अदरक छोटा टुकड़ा,
  • मूंगफली एक टेबल स्पून,
  • हींग चुटकीभर जीरा और राई एक चौथाई टी स्पून,
  • सौंफ एक चौथाई टी स्पून,
  • गूड़ और नमक स्वादानुसार,
  • हराधनिया बारीक कटा एक टेबल स्पून,
  • करीपत्ता 5 -6,
  • तेल 1 टेबल स्पून-बघार के लिए,
  • तेल-तलने के लिए।
  •  तैयारी-रोटी या पूड़ी के छोटे टुकड़े करके गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
  • निकालकर रख लें।
  • मूंगफली,
  • हरीमिर्च,
  • अदरक,
  • सौंफ,
  • हरा धनिया को मिलाकर पीस लें।

विधि-

एक बरतन में एक चम्मच तेल गरम करें। हींग, जीरा, राई, करी पत्ता डालकर तड़काएं। फिर तैयार पेस्ट डालकर हल्का सा भूनें, दाल, डेढ़ टी कप पानी डालकर अच्छे से उबलने दें। फिर इसमें तली हुई रोटी या पूड़ी के टुकड़े डालें और ढककर पांच मिनट तक पकाएं। स्वादानुसार गुड़ और नमक डालकर कुछ देर और पकाएं और गरमागरम सर्व करें।

 

ये भी पढ़ें –

ऑयल फ्री तंदूरी मशरूम

पकौड़ी की सब्जी

दाल कचौरी

बेक्ड क्वलि स्टार्ट

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।