Sooji Dhokla Recipe
Sooji Dhokla Recipe

Overview: रवा ढोकला कैसे बनाएं

सूजी ढोकला या रवा ढोकला, अब सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं और कुकिंग चैनल्स में इसे फटाफट रेसिपी के रूप में दिखाया जा रहा है।

Sooji Dhokla Recipe: सुबह-सुबह कुछ ऐसा चाहिए जो हेल्दी भी हो और जल्दी बन भी जाए? तो अब छोले-भटूरे जैसे हेवी ब्रेकफास्ट को भूल जाइए और ट्राय कीजिए सॉफ्ट, स्पंजी और झटपट बनने वाला रवा ढोकला। ये सिर्फ गुजरात की पहचान नहीं है, बल्कि पूरे देश में फटाफट बनने वाली सबसे पसंदीदा हेल्दी डिश बन चुकी है। खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए न तो आपको घंटों फर्मेंटेशन की ज़रूरत है और न ही बहुत ज़्यादा झंझट। बस सूजी, दही और कुछ बेसिक मसालों से आप 15–20 मिनट में इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। ऊपर से तड़के वाला फ्लेवर और स्टीम में पकने का तरीका इसे और भी खास बना देता है, स्वाद भी लाजवाब और पेट भी रहेगा हल्का।

ढोकला क्यों बन रहा है हर किचन की पसंद?

Sooji Dhokla Recipe
Sooji Dhokla

सूजी ढोकला या रवा ढोकला, अब सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं और कुकिंग चैनल्स में इसे फटाफट रेसिपी के रूप में दिखाया जा रहा है। वजह भी वाजिब है, इसमें न तो दाल पीसने का झंझट है और न ही घंटों फर्मेंटेशन का इंतजार।

ब्रेकफास्ट एक्सपर्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह के मुताबिक, “सूजी ढोकला में बेसिक इंग्रेडिएंट्स जैसे सूजी, दही, इनो या बेकिंग सोडा और हल्का तड़का होता है। ये पेट के लिए हल्का और डाइजेस्टिव होता है। खासकर बच्चों और सीनियर सिटिज़न के लिए ये परफेक्ट स्नैक है।”

रवा ढोकला कैसे बनाएं

रवा ढोकला बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

सूजी – 1 कप
दही – ½ कप
हल्दी – ¼ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
इनो फ्रूट सॉल्ट – 1 पैकेट
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
तड़के के लिए – राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, थोड़ी सी चीनी, नींबू रस

तड़के के लिए

  • तेल – 1 टेबल स्पून
  • राई – 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच (optional)
  • पानी – 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया व नारियल – सजाने के लिए

बनाने की विधि

  1. एक बाउल में सूजी, दही, नमक, हल्दी और अदरक-मिर्च का पेस्ट मिलाएं।
  2. थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर बनाएं और 10 मिनट के लिए सेट होने दें।
  3. अब इनो मिलाएं और तुरंत बैटर को ग्रीस की हुई थाली या मोल्ड में डालें।
  4. स्टीमर में 10–15 मिनट पकाएं।
  5. ठंडा होने पर काट लें और ऊपर से तड़का लगाएं।
  6. बस तैयार है झटपट सूजी ढोकला स्पंजी, फूला हुआ और स्वाद से भरपूर! क्यों बना ये ढोकला वर्किंग वुमन्स और स्टूडेंट्स की फेवरेट डिश?

अब जब टाइम कम हो और हेल्दी कुछ खाना हो, तो सूजी ढोकला एक लाइफसेवर की तरह है। स्टूडेंट्स के हॉस्टल ब्रेकफास्ट से लेकर वर्किंग वुमन के टिफिन तक सब जगह इस रेसिपी की डिमांड बढ़ रही है।

इसके पीछे वजह है

कम तेल में बनने वाला हेल्दी स्नैक
बच्चों को भी पसंद आता है
ऑफिस में टिफिन के लिए बिल्कुल फिट
बिना माइक्रोवेव के भी बना सकते हैं

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...