ढोकला बनाने की रेसिपी
सामग्री
- बेसन – 1 कप
- सूजी- 1/4 कप
- गर्म पानी
- नमक – स्वादानुसार
- हरी मिर्च -3 -4
- नीबू का रस -1.5 टीस्पून
- ईनो – आधा पाउच
- तेल – 1 चम्म्च
- राई – 1 चम्म्च
- चीनी – 5 चम्मच
- पानी 2 कप
- कड़ी पत्ता 15-20
- धनिया पत्ती
विधि –
1. एक वाउल में बेसन, सूजी और पानी और नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
2. मिश्रण में नमक और शक्कर मिलाएं।
3. डिश को ग्रीस करें और मिश्रण में इनो मिलाकर डिश में डालें।
4. अब इसे तीन मिनट के लिए माइक्रोवेब में रखें।
ढोकला सीरप की विधि-
1. एक पेन में थोड़ा से तेल गर्म करें और उसमें राई डालें।
2. राई चटकने पर उसमें कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
3. अब पानी और शक्कर डालकर 2 मिनट तक चलाएं।
4. ढोकला को प्लेट में निकालकर चाकू से बीच-बीच में कुछ कट्स लगाएं।
5. तड़के वाला सीरप ढोकले के ऊपर डालकर दो मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
6. इस इसे मनचाहे शेप में काटकर धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें।
ये भी बनाएं-
अवधी वेजीटेबल बिरयानी एंड बुरानी रायता
