बच्चों और फैमिली के लिए अर्चना ने गर्वमेंट जॉब छोड़कर होममेकर बनने का निर्णय लिया। बच्चों के लिए लिये गए इस निर्णय को अपनी लाइफ का सबसे सही निर्णय मानती हैं। वो कहती हैं कि लाइफ के उन सालों को मैंने बहुत एंजॉय किया और संतुष्ट रही। अब जब उनके बच्चे अपने करियर में सफल हैं तो वो समाज के लिए और अपने लिए कुछ करना चाहती हैं। अर्चना के इसी सोच के लिए हम उन्हें बना रहे हैं आज की गृहलक्ष्मी ऑफ द डे। 
 
ऐसे किया करियर में कमबैक
लाइफ में जब अपने लिए फुर्सत मिली तो अर्चना ने लैंडमार्क के साथ कम्युनिटी प्रोजेक्ट्स का काम शुरू किया। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अर्चना कहती हैं कि लोग जागरुक हैं, लेकिन सतर्क नहीं। हम इस प्रोजेक्ट के साथ लोगों से मिलते-जुलते हैं और गुड़गांव को और ग्रीन बनाने के लिए काम करते हैं। साथ ही हम पार्किंग की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी काम करते हैं। 
 
  • मेरा रोल मॉडल- खुद को मानती हैं अपना रोल मॉडल और अपनी सकारात्मक उर्जा से लेती हैं प्रेरणा। 
  • ये है मेरी ताकत- मैं एक साथ कई जिम्मेदारियां निभा सकती हूं और इतना काम करना, व्यस्त रहना, मुझे बेहद पसंद है। 
  • ये है मेरी कमजोरी- कभी-कभी इतने काम करते-करते मैं थक जाती हूं और सोचने लगती हूं कि क्यों मैंने इतना सबकुछ शुरू कर रखा है। लेकिन थोड़ी ही देर मैं फिर से अपने काम को एंजॉय करने लगती हूं। 
  • सफलता मेरी नज़र में- ऐसी है सफलता मेरी नज़र में अगर आप खुश और संतुष्ट हैं, तो मानिए आप सफल हैं। 
 
 

                                                                                                         

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।

या

आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।