अपनी कुकिंग स्किल्स के लिए जाने जानी वाली इला गुप्ता हमेशा से खाना बनाने का शौक नहीं रखती थी। उन्हें शादी के पहले सिर्फ खिचड़ी बनाना आता था। लेकिन घर के लोगों ने और खासतौर से सास-ससुर ने खाना बनाने के लिए इतना प्रेरित किया कि धीरे-धीरे एक्सपेरिमेंट करते करते उनका रिश्ता किचन से ऐसा जुड़ा कि ये रिश्ता आज उनकी पहचान बन चुका है। अपने सफर की शुरूआत के बारे में बात करते हुए इला कहती हैं,”मेरे ससुर जी को पारंपरिक स्वाद बहुत पसंद था। अगर मुझसे खाना अच्छा नहीं बनता तब भी वो मुझे ये कहकर प्रोत्साहित करते कि जब तक बनाओगी नहीं आएगा कैसे। धीरे-धीरे मैं भी कुकिंग एंजॉय करने लगी।”
यहां से हुई शुरूआत
सबसे पहले उन्होंने साल 2011 में एल जी मल्लिका ए किचन जीता था। फिर वो टीवी के कई शोज़ व कॉम्पिटीशन में भाग लेने लगी। इला टीवी पर कई कुकिंग कॉम्पिटीशन्स जीत चुकी हैं जिसमें संजीव कपूर का किचन के खिलाड़ी और खाना खज़ाना के अन्य ईवेंट शामिल हैं। ईटीवी राजस्थान पर ‘रसोई से’ नामक शो से भी जुड़ी हुई हैं। हाल ही में बिगबाज़ार द्वारा आयोजित किचन सुपरस्टार की खोज में इन्होंने प्रतिभागियों को नए डिशेज़ बनाना सिखाया था और साथ ही साथ इस शो के कई राउन्ड्स में इन्होंने बतौर जज हिस्सा भी लिया था।
परिवार को मानती हैं अपनी स्ट्रेन्थ
ये पूछने पर कि काम और परिवार को कैसे बैलेंस करती हैं, इला बताती हैं कि उनके बच्चे और पति उनके सबसे बड़े फ्रेंड हैं और उनके परिवार के सभी लोग उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं।
महिलाओं के लिए संदेश
अपने अनुभवों से इला ने जो कुछ सीखा है उसे महिलाओं के साथ शेयर करते हुए वो कहती हैं कि मैंने गौर किया है कि एक समय के बाद महिलाएं अपनी उम्र को लेकर इतना कॉन्शियस हो जाती हैं कि उन्हें लगता है कि अब वो कुछ नहीं सीख सकती हैं।
वो कहती हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और इसलिए हमेशा सीखने के लिए तैयार रहें।
सफलता की परिभाषा
सफलता संतुष्टि से आती है और अगर आप खुद को संतुष्ट महसूस करते हैं तो आप सफलता को एंजॉय भी कर सकते हैं। नाम, शोहरत और पैसा जरूर कमानी चाहिए, लेकिन मैं खुद को ये हमेशा याद दिलाती हूं कि मुझ इन चीज़ों को अपने दिमाग में जगह नहीं बनाने देना है।
खुशी की परिभाषा
मेरे लिए मेरा काम, मेरा परिवार ही सबसे बड़ी खुशी है।
अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?
यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।
या
आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –
पसंद-
जिंदगी का मंत्र –
एक शब्द में आप-
आइडियल –
आपका सपना–
आपकी उपलब्धियां-
ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।
ये भी पढ़े-
35 सालों से रुबी माली का डांस का पैशन है बरकरार
स्मार्ट करियर गोल्स बनाने की सलाह देती हैं गृहलक्ष्मी ऑफ द डे दीपशिखा वर्मा