कभी साडी की प्लेट्स ठीक से नहीं बंध पाई और खुल गयी, तो कभी पल्लू सरक के पिन खुल गया और आप बन गई सबके बीच एक हंसी का पात्र। जब किसी शादी- समारोह में जाना हो तो अब क्या करें, आज तो पार्लर जाने का भी टाइम नहीं। ऐसी परेशानी खासकर कामकाजी महिलाओं को ज्यादा आती है तो अगर आप भी उनमें में से एक है तो कोई बात नहीं ये ऎप अब आपका स्टायलर बन जायेगा।
क्या है ख़ास –
वैसे तो साड़ी पहनना सीखने के कई सारे ऐप गूगल प्ले स्टोर में मौजूद हैं लेकिन इस ऐप में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट कलपना शाह ने साड़ी की सभी स्टाइल्स को बखूबी दिखाया है जो आपके लिए बड़े काम का है। कल्पना शाह ऐश्वर्या राय,सोनम कपूर से करीना कपूर तक बॉलीवुड की लगभग सभी दीवाज की साड़ी ड्रेपिंग कर चुकी हैं।
कहां से करें डाउनलोड –

