जी हां, ऐसा तो आपने भी नोटिस किया होगा कि आपके साथ ज्यादातर समय बिताने वाली साथी महिलाओं के पीरियड्स भी आपके साथ ही आते हैं। पर क्या आप इसका कारण जानते हैं। वैसे अब तक तो इसे अफवाह माना जाता रहा है, पर अब साइन्स ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि असल में ऐसा होता है कि साथ रहने वाली महिलाओं को साथ में पीरियड आने लगते हैं। दरअसल, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है, चलिए आपको इस बारे जरा विस्तार से बताते हैं। 
दरअसल, इसे विज्ञान की भाषा में मेंस्ट्रुअल सिंक्रॉनी या मॅकक्लिंटॉक इफेक्ट भी कहते हैं। जिसमें दो महिलाएं जब अक दूसरे के संपर्क में आती है, तो उनके मेन्स्ट्रुअल साइकल मैच करने लगती है। वैसे तो साथ रहने वाली महिलाओं में पीरियड एक समय पर आने वाली बात सदियों से प्रचलित है पर हाल ही में हुए एक रिसर्च के बाद ये बात वैज्ञानिक रूप से साबित हुई है। 

असल में, मार्था मॅकक्लिंटॉफ नाम की एक शोधकर्ता ने कॉलेज जाने वाली 135 लड़कियों पर शोध किया। इसके लिए उनको साथ रखा गया और उसके परिणाम स्वरूप पाया गया कि उनकी साइकल्स सिंक हो गई। शोध में निश्कर्ष के रूप में पाया गया कि असल में ऐसा बॉडी से निकलने वाले फेरोमोन्स नाम के बॉडी केमिकल के वजह से होता है। जिसके चलते दूसरी महिला के पीरियड्स भी सेम डेट पर आने लगते हैं।