सिर्फ प्यार में ही नहीं बल्कि कई अन्य परिस्थितयों में भी नहीं लगती भूख, ऐसे में आजमाएं यह नुस्खे: Causes of Loss of Appetite
Causes of Loss of Appetite

सिर्फ प्यार में ही नहीं बल्कि कई अन्य परिस्थितयों में भी नहीं लगती भूख, ऐसे में आजमाएं यह नुस्खे

खाना खाना हमारे लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, अगर आपको भूख कम या बिलकुल भी नहीं लगती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। यह कारण गंभीर भी हो सकते हैं। जानें क्या हो सकते हैं इसके कारण और किसे तरह से किया जा सकता है इन समस्याओं को दूर।

Causes of Loss of Appetite: फूड हमारे शरीर के लिए जरूरी ईंधन का काम करता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है, जब हमें भूख नहीं लगती या कम लगती है। हालांकि, अगर कभी-कभी ऐसा होता है, तो इसमें कोई चिंता वाली बात नहीं है। किंतु, अधिक दिनों तक यह समस्या रहना, किसी गंभीर कंडिशन का संकेत हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि जब कोई प्यार में होता है, तो उसे भूख-प्यास लगना सब बंद हो जाता है। लेकिन, इसके अलावा भी इसके कई कारण हो सकते हैं। यही नहीं, कई बार ऐसा होना गंभीर भी हो सकता है। सबसे पहले आइए जानें कि किन स्थितियों में भूख कम लगती है और यह भी जानिए कि इस समस्या को दूर करने में नुस्खें क्या हैं?

Also read : Tea: पीएं, ये तीन किस्म की चाय और बढ़ाएं अपनी भूख

किन परिस्थियों में भूख नहीं लगती है?

कुछ हेल्थ कंडिशंस में भूख नहीं लगती है, जबकि कई बीमारियां भी इसका कारण हो सकती हैं। आइए जानें इसके कारणों के बारे में:

चिंता-

जब आप चिंता या एंग्जायटी से गुजर रहे होते हैं, तो यह नर्वस सिस्टम से कुछ खास स्ट्रेस हॉर्मोन्स के रिलीज होने का कारण बन सकता है। इन स्ट्रेस हॉर्मोन्स से अपच और भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डिप्रेशन और स्ट्रेस भी इसका कारण बन सकती हैं। 

Causes of Loss of Appetite
stress

बीमारी-

कुछ खास बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम, सीजनल फ्लू या पेट का फ्लू भी भूख के स्तर को कम कर सकती हैं। सांस संबंधी समस्याएं भी खुशबु और टेस्ट की सेंस को कम कर सकती हैं, जिससे खाने को लेकर अरुचि पैदा हो सकती है। यही नहीं फ्लू और स्टमक वायरस से होने वाली परेशानी जी मिचलाने से भी भूख कम हो सकती है।

प्रेग्नेंसी-

Pregnancy
Pregnancy

प्रेग्नेंसी में भी महिलाएं कम भूख की समस्या का अनुभव करती है। प्रेग्नेंसी के लक्षण जैसे जी मिचलना और हार्टबर्न आदि से भी यह परेशानी बढ़ सकती है।

कुछ खास हेल्थ कंडिशंस-

कुछ खास हेल्थ कंडिशंस कम भूख की वजह बन सकती हैं। हाइपोथायरायडिज्म जैसी कंडिशंस में मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है, जो भूख न लगने का कारण बन सकता है। इसके अलावा भूख न लगने के अन्य रीजन इस प्रकार हैं:

  • किडनी डिजीज 
  • लिवर डिजीज 
  • हार्ट फेलियर 
  • कुछ कैंसर 

दवाईयां-

कुछ दवाईयां भी भूख को कम कर सकती हैं। ऐसा दवाईयों के साइड इफेक्ट की वजह से हो सकता है। यह दवाईयां इस प्रकार हैं:

  • एंटीबायोटिक्स 
  • ड्यूरेटिक
  • सेडेटिव

यही नहीं, कुछ ट्रीटमेंट प्रक्रियाएं भी भूख को कम कर सकती हैं और उम्र के बढ़ने के साथ भी भूख न लगने की परेशानी हो सकती है।

medicines
Keep essential medicines with you

भूख न लगने की समस्या को कैसे करें कम

अगर आपको भूख न लगने या कम लगने की समस्या हो रही है, तो कुछ तरीकों से आप अपनी भूख बढ़ा सकते हैं, जैसे:

  • फ्लेवर से भरा स्वादिष्ट भोजन बनाएं। इससे आपका उस भोजन को खाने का मन करेगा।
  • कम मात्रा में अधिक कैलोरीज युक्त आहार का सेवन करें।
  • उन डिशेस का अधिक सेवन करें, जिन्हें आप पसंद करते हैं।
  • पोषक तत्वों से भरपूर आहार पर फोकस करें।
  • आहार आपको किसी बीमारी के कारण भूख नहीं लग रही है, तो उस कंडिशन का सही उपचार कराएं।
  • अगर आपकी ईटिंग हैबिट्स सही नहीं हैं, तो इसके बारे में मेटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से बात करें। यही नहीं, ईटिंग हैबिट्स को मैनेज करने के लिए डाइटिशयन की मदद भी ली जा सकती है।
  • डॉक्टर की सलाह के बाद ही विटामिन और सप्लीमेंट्स लें।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...