Yoga
Neck and Back Pain Yoga

Neck and Back Pain Yoga: लंबे समय तक एक ही पोस्चर में बैठे रहने से गर्दन और पीठ में दर्द होने लगता है। अगर आप काम करने के दौरान अपनी गर्दन झुकाए रखते हैं, तो इससे गर्दन के साथ-साथ पीठ और रीढ़ में भी दर्द होने लगता है। वहीं कई बार गलत पोस्चर में बैठने या सोने के कारण भी गर्दन और पीठ में दर्द शुरू हो जाता है। अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे ठीक से बैठ पाना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप अगर कुछ योगासन का अभ्यास करें, तो इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है। तो आइये जानें इससे राहत पाने के लिए कुछ योगासन-

Also read: मोटापा कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 योगासन

ताड़ासन

ताड़ासन का अभ्यास करने के लिए अपने दोनों पैरों की एड़ियों और पंजों के बीच दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। अब हाथों को कमर की सीध से ऊपर ले जाते हुए हथेलियों और उंगलियों को मिला लें। गर्दन सीधी रखते हुए एड़ियों को ऊपर उठाएं और पूरे शरीर का भार पंजो पर डालें। इस दौरान पेट को अंदर रखें। इसी अवस्था में कुछ देर संतुलन बनाएं रखें। फिर पुन: वाली अवस्था में आ जाएं।

सेतु बंधासन

डेस्क वर्क करने वालों के लिए ये योगासन फायदेमंद है। सेतु बंधासन करने के लिए पीठ के बल लेट कर दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए पैर को फर्श पर स्पर्श करें। अब हाथों की मदद से शरीर को ऊपर उठाएं और पीठ व जांघ को फर्श से आसमान में उठाते हुए गहरी सांस लें व बाहर छोड़े। इसी अवस्था में कुछ देर रहने के बार पहली वाली स्थिति में आ जाएं।

भुजंगासन

इस आसन का अभ्यास करने के लिए पेट के बल सीधे लेट जाएं और अपनी हथेलियों को कंधों क नीचे रखें। अब उंगलियों को फैलाते हुए छाती को ऊपर खींचें। इसी अवस्था में रहें और सांस ले। वापस पहले वाली अवस्था में आ जाएं।

शोल्डर ओपनर

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर अपनी मांसपेशियों को आराम दें। अब हथेलिों को पीछे की ओर ले जाते हुए आपस में मिला लें। जितना हो सके कंधों को पीछे की ओर खींचे। फिर वापस पुरानी स्थिति में लौट आएं और यह प्रक्रिया दोहराएं।

बालासन

इस आसन को करने के लिए घुटने के बल बैठकर शरीर का भार एड़ियों पर डालें। गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें, प्रयास करें कि जांघों से सीने को छुएं। अब माथे से फर्श को छूने का प्रयास करें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

मार्जरी आसन

इस योग को करने से बैक पेन और नेक पेन की समस्या दूर होने लगती है। इसे करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं। उसके बाद हाथों और टांगों के बल उठकर बैठ जाएं। गर्दन को नीच की ओर झुकाएं और फिर धीरे धीरे गर्दन को पीछे की ओर लेकर जाएं और उपर की ओर देखें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...