Poshan Pakhwada: महिला और बाल विकास मंत्रालय देश भर में पोषण पखवाड़ा आयोजित करने जा रहा है। यह 9 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक के लिए चलेगा। यह 15 दिनों का एक कार्यक्रम है। इसमें पोषण, डाइट्री प्रैक्टिस, महिलाओं की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाई जायेगी। आइए जान लेते हैं इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस क्या होगा और इसमें किन किन विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।
Also read: पीरियड ज्यादा दिन तक आने के कारण: Prolonged Periods
फोकस एरिया
पोषण भी पढ़ाई भी :
- बच्चों में पढ़ाई और अच्छे पोषण प्रदान करने के बारे में जागरूकता फैलाई जायेगी ताकि बच्चों की जरूरतें पूरी हो सकें।
- ट्राइबल, ट्रेडिशनल, रीजनल, लोकल डाइट्री प्रैक्टिस के माध्यम से सभी क्षेत्रों में यह जागरूकता फैलाई जायेगी।
- छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत के बारे में खास ध्यान दिया जायेगा।
- कुछ अन्य आवश्यक थीम
- मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण के बारे में जागरूकता फैलाना।
- मिलेट्स और पोषण वाटिकास को सस्टेनेबल फूड सिस्टम के लिए प्रमोट करना।
- डायरिया मैनेजमेंट के लिए पानी, सेनिटेशन और हाइजीन पर ध्यान देना।
- टेस्ट, ट्रीट और टॉक एनीमिया।
- स्वस्थ बालक स्पर्धा।
पोषण पखवाड़ा का क्या उद्देश्य है?

यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो हर साल इस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। सरकार का उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रोग्राम में भाग ले सकें ताकि उन्हें पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी से जागरूक किया जा सके और वह इन जरूरतों को गंभीरता से लेना शुरू कर दें। यह कैंपेन लोगों को पोषण की आवश्यकता के बारे में समझाने में एक पहल है और इसकी मदद से सरकार हेल्दी ईटिंग आदतों को प्रमोट करने की कोशिश कर रही है। जन आंदोलन और जन भागीदारी की मदद से सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने की कोशिश कर रही है। पोषण अभियान को 2018 में लांच किया गया था और उस समय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। तब से काफी लोग इसमें भाग ले चुके है।।
