Vitamin F Benefits
vitamin f benefits in hindi

Overview:

विटामिन ए, बी, सी के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी 'विटामिन एफ' के बारे में सुना है? दरअसल, यह कोई पारंपरिक विटामिन नहीं है

Vitamin F Benefits: शरीर के लिए हर विटामिन बेहद जरूरी है। विटामिन ए, बी, सी के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ‘विटामिन एफ’ के बारे में सुना है? दरअसल, यह कोई पारंपरिक विटामिन नहीं है, बल्कि दो जरूरी फैटी एसिड यानी अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और लिनोलिक एसिड का मेल है। ये ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड परिवार से संबंधित हैं।

चमक उठेगी आपकी स्किन

Aloe vera and Rose Water Uses
Aloe vera and Rose Water Uses

विटामिन एफ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन के बैरियर फंक्शन को मजबूत करता है, जिससे त्वचा और बालों को रूखा होने से बचाया जा सकता है। खास बात यह है कि ये दोनों ही फैटी एसिड हर स्किन डिजीज को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अंगों को सूजन से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। यह तेल उत्पादन को नियंत्रित करता है। साथ ही स्किन पोर्स को बंद होने से रोकता है। ऐसे में एक्ने और मुंहासों से राहत मिलती है।

दौड़ने लगेगा दिमाग

विटामिन एफ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन शरीर इसे खुद नहीं बना सकता। अपनी डाइट में सुधार करके आप इन्हें पा सकते हैं। यह दो जरूरी फैटी एसिड का ग्रुप है, जो शरीर के बायोलॉजिकल प्रोसेस के लिए जरूरी है। विटामिन एफ में पाया जाने वाला अल्फा-लिनोलेनिक एसिड ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे ईपीए और डीएचए का प्रोसेसर है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी मदद से ब्रेन और हार्ट दोनों ही सेहतमंद रहते हैं। यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास और कार्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह अल्जाइमर का खतरा कम करता है। एक स्टडी के अनुसार डेली डाइट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड शामिल करने से हार्ट डिजीज का खतरा 10 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

हार्मोन प्रोडक्शन में मददगार

विटामिन एफ शरीर में हार्मोन का उत्पादन बढ़ाने में भी सहायक है। यह ईकोसैनोइड्स नामक हार्मोन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी हार्मोन के कारण ब्लड प्रेशर, इम्यूनिटी और इंफ्लेमेशन जैसी परेशानियां कंट्रोल होती हैं। विटामिन एफ कोशिका झिल्ली का निर्माण करने में भी मदद करता है। यह स्वस्थ कोशिका झिल्ली बनाने और उसे लंबे समय तक सही रखने के लिए जरूरी है। चोट लगने पर या घाव होने पर विटामिन एफ ब्लड फ्लो को सुधारता है। जिससे घाव जल्दी भरता है।

आप ऐसे पाएं विटामिन एफ

शरीर में विटामिन एफ बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि आप अल्फा-लिनोलेनिक एसिड यानी एएलए और लिनोलिक एसिड यानी एलए से भरपूर आहार का सेवन करें। अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स, कैनोला ऑयल में भरपूर मात्रा में एएलए होता है। वहीं नट्स, सीड्स, सनफ्लावर ऑयल और कॉर्न ऑयल एलए से लबालब होते हैं।

बैलेंस बनाना है जरूरी

वैसे तो ये दोनों ही फैटी एसिड जरूरी हैं। लेकिन ओमेगा-3 और ओमेगा-6 के बीच सही संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। आज के समय में लोगों को आहार में ओमेगा-3 की तुलना में ओमेगा-6 ज्यादा आसानी से मिलता है। जिसके कारण शरीर में सूजन आने के साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप फैटी एसिड के सेवन और संतुलन दोनों पर ध्यान दें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...