मेरी 5 वर्षीय बेटी मौसम बदलने के साथ ही बीमार हो जाती है। उसे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, छींक आती है और वह सोते समय खर्राटे भी लेती है। मुझे उसे हॉस्पिटल ले जाने में डर लगता है क्योंकि उसे वहां संक्रमण हो सकते हैं। उसके विकास और सीखने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। मुझे क्या करना चाहिए?

— एस.एन. बजाज, कानपुर

 

सांस लेने में तकलीफ की वजह ऊपरी वायुनली में संक्रमण हो सकती है। सीने में दर्द की शिकायत की वजह का पता लगाया जाना चाहिए। लगता है कि आपकी बेटी को एक्यूट एयरवे डिस्ऑर्डर के साथ एडीनॉयड हाइपरट्रॉफी भी है। अपनी बेटी की जांच किसी पीडियाट्रिशियन से अवश्य कराएं और इस दौरान कुछ सावधानियां अवश्य बरतें- धूल और प्रदूषण से उसे दूर रखें, अपने घर की वैक्यूम क्लीनिंग करें, घर में मौजूद मोटे कार्पेट/पर्दों की सफाई कराएं, एसी फिल्टर की सफाई करें। आपकी बेटी मौसमी बदलाव के प्रति बेहद संवेदनशील है और इसलिए मौसम बदलने से पहले अपने पीडियाट्रिक से सलाह लें। अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो वेटेनरी डॉक्टर से उसकी जांच करा लें। वहीं, आपकी बेटी के लिए घर का बना खाना बेहतर रहेगा।

 

ये भी पढ़ें-

क्या मोटापा घटाने की बेरिएट्रिक सर्जरी कोई भी करवा सकता है? 

मेरा बेटा खेलने वक्त हांफने लगता है, क्या यह दिल की बीमारी है? –

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।