मैं 62 वर्षीय महिला हूं। मुझे 50 साल की उम्र में रजोनिवृति हुई थी। लेकिन करीब 15 दिन पहले मुझे अचानक बहुत अधिक रक्तस्राव होने लगा और करीब 7 दिन तक रक्तस्राव होता रहा। मेरे पति ने मुझे बताया कि रजोनिवृति के बाद महिलाओं को कभी रक्तस्राव नहीं हो सकता है। कृपया मुझे बतायें कि इस रक्तस्राव की जांच कराना मेरे लिये कितना जरूरी है? क्या मैं इसे अनदेखा कर सकती हूं?
— मीरा कुमार, जयपुर
रजोनिवृत्ति के बाद किसी भी प्रकार का रक्तस्राव या धब्बा आना एक गंभीर लक्षण है और उस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए विशेषकर जब आपको अधिक रक्तस्राव हुआ था। डॉक्टर आपका पूरी तरह से परीक्षण करेंगे और यह पता लगायेंगे कि रक्तस्राव योनि या मलाशय से हुआ था। उसके बाद किसी भी प्रकार का कैंसर विशेषकर गर्भाशय के मुंह या योनि का कैंसर का पता लगाने के लिए आपको स्कैन और बायोप्सी (हिस्टेरोस्कोपी) कराने की सलाह दी जायेगी। कृपया इस गंभीर लक्षण को अनदेखा न करें और जल्द से जल्द अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें।
ये भी पढ़े:-
मेरी नाक और गालों पर झाइयां हैं, इन्हें साफ करने के लिए मैं क्या करूं?
आटा गूंथती हूं तो कलाइयों में दर्द होता है। यह क्या समस्या है?
कुछ भी करते वक्त मेरी सांस अटकती है और छाती में दर्द होता है। क्या मुझे दिल की बीमारी है?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
