मुझे डॉक्टर ने घुटने की समस्या के लिए सर्जरी कराने की सलाह दी है और मुझे लगता है कि सर्जरी कराने के लिए सर्दी का समय बेहतर होता है, क्या यह सही है और इसलिए मुझे इन्हीं सर्दियों में अपनी सर्जरी करानी होगी?
-वेदप्रकाश अग्रवाल, मिरजापुर
कई मरीजों को जब सर्जरी की सलाह दी जाती है, तो वो अपने मन से सर्जरी के लिए सर्दियों का इंतजार करते हैं। वो मानते हैं कि यह मौसम उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने में मदद करेगा और संक्रमण कम होगा जबकि गर्मियों एवं माॅनसून में पसीना स्थिति को बिगाड़ता है। विज्ञान और तकनीक में काफी विकास हुआ है, इसलिए अब हम किसी भी मौसम और परिस्थिति में बेहतर सर्जरी कर सकते हैं।
इसी तरह कई लोग मन बना लेते हैं कि सर्जरी से उनकी स्थिति बेहतर नहीं होगी और डॉक्टरों से आम प्रश्न पूछा जाता है कि क्या यह सफल होगी। किसी भी सर्जरी से पहले मरीज को काउंसलिंग देनी पड़ती है। यदि मरीज मानसिक रूप से तैयार नहीं है, तो हम तब तक इंतजार करते हैं, जब तक उसे विश्वास न हो जाए, कि वो ठीक हो जाएगा। जब तक मरीज मानसिक रूप से तैयार नहीं है, तब तक उसकी रिपोर्ट एवं एक्स-रे कितने भी अच्छे क्यों न हों, उसके स्वास्थ्य में सुधार दिखाई नहीं देगा।
ये भी पढ़े-
मेरा बेटा खेलने वक्त हांफने लगता है, क्या यह दिल की बीमारी है?
मेरी कमर में तेज दर्द रहता है जो माहवारी में बढ़ जाता है। मुझे क्या करना चाहिए?
मुझे पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम है। क्या मैं गर्भधारण कर सकती हूं?
मेरे बांये स्तन में छोटी सी गांठ है। क्या गांठ का मतलब कैंसर ही होता है?
