मेरी उम्र 29 वर्ष है और मैं प्राइवेट सेक्टर में काम करती हूं। मैं गर्भवती हूं। मुझे शराब की लत है और कभी-कभी धू्म्रपान भी कर लेती हूं। क्या यह मेरी होने वाली संतान पर प्रभाव डाल सकता है? क्या इसका पता पहले चल सकता है।

— सरिता, नई दिल्ली

 

यह जीवनशैली आप के होने वाले बच्चे के लिए बेहद नुकसानदायक है। जीवनशैली में बदलाव की वजह से अधिकतर बच्चे किसी न किसी तरह की समस्या के साथ जन्म लेते हैं। जैसे इंट्रा यूटेराइन ग्रोथ रिटार्डेशन, कंजाइटेल मालफॉर्मेशन व बच्चे में इंफेक्शन के साथ-साथ बच्चे के मानसिक विकास में कमी जैसी बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही महिला में मिसकैरेज की आशंका भी बढ जाती है। 18 से 20 सप्ताह होने पर अल्ट्रासाउंड करवाएं, हर 28, 32 व 36 सप्ताह पर ग्रोथ स्कैन जरूर करवाएं। इसके साथ ही अपनी लत को सुधारने के लिए काउंसलर का सहारा लें। गर्भवती होने के बाद स्वास्थ्य जीवन शैली को अपनाएं तो ही बेहतर होता है।