Tips For Healthy Gums
Tips For Healthy Gums

Tips For Healthy Gums: मसूड़े मजबूत दीवारों की तरह होते हैं जो हमारे दांतो को अपनी जगह पर पकड़ कर रखते हैं। ठीक तरह से देखभाल नहीं करने से दांत ढीले और कमजोर होने की समस्या हो सकती है। लेकिन, आज हर कोई इस समस्या से गुजर रहा है। अगर आप अपने दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको अपने मसूड़े का खास ख्याल रखना होगा। आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप अपना मुंह ठीक से साफ कर रहे हैं या नहीं मसूड़े कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं- जैसे तंबाकू, धूम्रपान, पर्याप्त विटामिन सी न मिलाना, धूम्रपान से गंदा मुंह होना और हमारे हार्मोंस में बदलाव शामिल है। इसलिए आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि मसूड़े को मजबूत कैसे बनाया जाए।

Tips For Healthy Gums
Tips For Healthy Gums

आपके मसूड़े, दातों की सुरक्षा के लिए न्यूट्रिशन का सबसे महत्वपूर्ण काम करते हैं। उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ रखते हैं। लेकिन कभी-कभी चीजें गलत हो सकती है और आपके मसूड़े बीमार हो सकते हैं। जब आपके मसूड़े से खून निकलता है, फूल जाते हैं, सूज जाते हैं या उन पर बहुत अधिक प्लाक जमा हो जाता है, तो उसका मतलब है कि वह स्वस्थ नहीं है।

सड़े और पीले मसूड़ों के कारण सांसों से दुर्गंध आ सकती है। कुछ लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह अच्छा विचार नहीं है। अगर आप अपने मसूड़े का ख्याल नहीं रखेंगे तो आपके दांतों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं आप अपने कुछ दांत, मसूड़े भी खो सकते हैं। अपने दांत और मसूड़ों की अच्छी देखभाल करना बेहद जरूरी है। ताकि वे लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ रह सकें।

कमजोर मसूड़ों को मजबूत कैसे बनाया जाए

पुदीने के तेल की मदद से मसूड़े को मजबूत बनाया जा सकता है। एक कटोरी में मिंट ऑयल की कुछ बूंदों को कटोरी में निकला लें। ऑयल में कॉटन बॉल डालें और एक्स्ट्रा ऑयल निचोड़कर कॉटन बॉल की मदद से मसूड़े पर तेल लगा लें। मिंट ऑयल की मदद से मसूड़े में मौजूद संक्रमण दूर होगा और मसूड़े मजबूत हो जाएंगे।

मसूड़ों की मालिश

मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार मसूड़ों की मालिश जरूर करें। मालिश करने के लिए नीलगिरी तेल को नारियल तेल में मिलाकर उंगली की मदद से मसूड़ों पर लगाएं। फिर अपने हल्के हाथों से मालिश करें। नीलगिरी तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जिससे इंफेक्शन से बचाव किया जा सकता है। मालिश के जरिए मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वह मजबूत बनते हैं।

हर मील के बाद ब्रश करें

मसूड़ों को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर खाने के बाद ब्रश करना चाहिए। अगर आप अपने दांतों को ठीक से साफ नहीं करते तो वह जल्द ही गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। यह मुंह से दुर्गंध का कारण भी बन सकती है। दांतों की बाहरी और आंतरिक सतहों की सफाई के अलावा दांतों के बीच की जगह पर रोजाना विशेष ध्यान देना चाहिए। दांतों के बीच खाना फंसने से दांतों की प्लाक बहुत तेजी से बढ़ता है। अपने दांतों के बीच की जगह को साफ करने के लिए डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए।

शक्कर कम खाएं

Tips For Healthy Gums
Tips For Healthy Gums

कोशिश करें कि चीनी का सेवन कम से कम करें। बिना चीनी वाले च्युइंग गम दांतों के लिए अच्छे मानी जाती है। इसके चबाने से मुंह में लार बनती है, जिससे दांतों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। इसे चबाने से दांतों में फंसा भोजन भी निकल जाता है और मसूड़े भी मजबूत बनते हैं।

खट्टे फलों का सेवन करें

खट्टे फलों का सेवन करें, क्योंकि इनमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जैसे स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरा। सिट्रिक एसिड को प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट भी माना जाता है, जो मसूड़ों को साफ करके मुंह की बदबू को रोकता है और साथ ही इससे मसूड़े की मजबूती भी बनी रहती है।

गरारे करें

नमक के पानी से गरारे करना मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। एक कप गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे करें। इससे मुंह की गंदगी भी साफ होगी और मसूड़े भी मौजूद बनेंगे। आप दिन में दो बार नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं।

खूब पानी पिएं

पानी पीने से आपको पर्याप्त मात्रा में लार निकालने में आसानी होती है। साथ ही पानी हानिकारक बैक्टीरिया के लिए एक प्राकृतिक इलाज माना जाता है। पानी पीने से आपको अपने दांतों से खाना निकालने में भी मदद मिलती है। यह बैक्टीरिया के लिए मसूड़े को नुकसान पहुंचाने वाली प्लाक बनाने की संभावना को कम करता है।

मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए याद रखें ये जरूरी बातें

Tips For Healthy Gums
Tips For Healthy Gums
  • अस्वास्थ्यकर भोजन खाने से भी आपके दांतों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
  • दांतों का ना पीसे, दांतों को पीसने का मतलब है उन्हें आपस में बहुत ज्यादा रगड़ना, जिससे आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • तनावग्रस्त या चिंतित महसूस करने से आपका शरीर तंग और असहज महसूस कर सकता है, जिसका असर दांतों पर भी पड़ता है।
  • धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन करने से बचें। इसका उपयोग आपके शरीर के लिए हानिकारक है और जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपके मुंह में बीमारियां होने लगती हैं।
  • कुछ चीज़ें जो आपको अपने माता-पिता से विरासत में मिली हैं, वे आपके दांतों और मसूड़ों को प्रभावित कर सकती हैं। अवसादरोधी, जन्म नियंत्रण गोलियां और हृदय संबंधी दवाएं जैसी कुछ दवाएं लेने से पहले डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है।

यदि आप अपने मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने दांतों की छोटी-छोटी समस्याओं पर भी ध्यान दें और तुरंत दंत चिकित्सक के पास जाएं। ठंडी या गर्म चीजें खाने पर दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून आना और ठंडी या गर्म चीजें खाने पर दांतों में दर्द होना जैसी चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि आप इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं, तो ये आपके हृदय के लिए बड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इसलिए यदि आपके दांतों में कोई समस्या है, तो जल्द से जल्द दंत चिकित्सक से मिलकर इसकी जांच कराना सुनिश्चित करें।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...