प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत से नए नए बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे इस दौरान आपकी ब्रेस्ट थोड़ी सूज जाती है, आपके पैर भी सूज जाते है, आपकी नसें थोड़ी बड़ी हो जाती हैं आदि। आपको इस दौरान डिस्चार्ज भी देखने को मिल सकता है। यह हर महिला को देखने को मिलता है चाहे वह गर्भवती हो या न। यह एक प्राकृतिक तरीका होता है जिसमें आपकी वजाइना की सेल्स खुद को रिन्यू करती हैं और डेड सेल्स को बाहर निकालती हैं जिसे आप डिस्चार्ज कहते हैं। बहुत सी महिलाओं को यह डिस्चार्ज अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में देखने को मिलता है।क्यों होता है ?

यह एक्स्ट्रा डिस्चार्ज प्रेग्नेंसी के दौरान एस्ट्रोजन में आने वाली बढ़ोतरी और आपके रक्त प्रवाह की तेजी के कारण होता है। यह यह नॉर्मल होता है तो थोड़ा मोटा होता है, रंग में थोड़ा सफेद होता है और सुगंधरहित होता है।

प्रेगनेंसी डिस्चार्ज

अगर आपको बहुत तेज स्मेल आ रही है और खुजली और जलन जैसे लक्षण देखने की मिल रहे हैं तो यह बैक्टेरियल या यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण कॉमन होता है। अगर आपको ग्रीन और येलो रंग का डिस्चार्ज दिख रहा है तो वह इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। कुछ महिलाएं अपना हाइजीन मेंटेन करने के चक्कर में स्ट्रॉन्ग साबुनों का प्रयोग कर लेती हैं जो उन्हें गलत और हानिकारक परिणाम दे सकते हैं। इसके कारण आपकी वेजाइना का pH बैलेंस बिगड़ सकता है और उसके असंतुलित होने के कारण आपको कई प्रकार के इंफेक्शन देखने को मिल सकते हैं। इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। अगर आपको थोड़ा बहुत हाइजीन बना कर रखना ही है तो आप किसी कपड़े को गर्म पानी में भिगो कर वहां पर सफाई कर सकते हैं। ऐसे उत्पादों का बिल्कुल भी प्रयोग न करें जिनमें अधिक स्मेल आती हो या जिनमें कठोर केमिकल्स का प्रयोग किया गया हो।

क्या आपके डॉक्टर ने आपको डिस्चार्ज हेतु टिप्पणी देते समय यह नोटिस किया है कि इसमें स्ट्रॉन्ग स्मेल आ रही है और उसके रंग और टेक्सचर में भी बदलाव महसूस हो रहा है? यह एक प्रकार का बैक्टेरियल इंफेक्शन होता है और इस कारण कई महिलाओं को जल्दी डिलीवरी होने का रिस्क बढ़ जाता है क्योंकि इंफेक्शन के दौरान आपकी मेंब्रेन्स प्री मैच्योर ही रिप्चर हो जाती है। इस इंफेक्शन के कारण और रिस्क को देखते हुए आपके डॉक्टर इसे ठीक करने के लिए आपको कोई एंटी बायोटिक भी दे सकते हैं।

आपकी डिलीवरी के दिनों से कुछ दिन पहले आपको अपनी वेजाइना के पास म्यूकस भी देखने को मिल सकता है। यह थोड़ा थिक और रंग में थोड़ा सफेद या हल्का गुलाबी हो सकता है। यह आपका म्यूकस प्लग होता है जो आपके सर्विक्स को ओपनिंग को ब्लॉक करके रखता है ताकि आपकी प्रेग्नेंसी के दौरान आपके अंदर कोई बैक्टीरिया न जा पाएं। जब सर्विक्स रेडी हो जाता है तो वह म्यूकस को बाहर निकाल देता है और इसका अर्थ यह होता है कि अब आपकी डिलीवरी किसी भी वक्त हो सकती है।

निष्कर्ष 

अगर आपको अपनी प्रेग्नेंसी की किसी भी स्टेज में यह लगता है कि इस चीज के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते हैं और यह आपके लिए कोई मुसीबत हो सकती है तो बिना देर किए आपको अपने डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए या उनको फोन पर यह सब बता कर उनकी राय लेनी चाहिए। ऐसी बातों के बारे में महिलाएं किसी से बात नहीं करती हैं लेकिन अगर आपको थोड़ा भी रिस्क लगता है तो आपको अपने डॉक्टर से सारी बातें शेयर कर लेनी चाहिए क्योंकि आपकी और आपके बच्चे की सुरक्षा आपके हाथ में है।

यह भी पढ़ें-

क्या है प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कारण और लक्षण

7 बेस्ट पीरियड पैंटीज जिनके विषय में मालूम होना जरूरी है