आज की सबसे बड़ी खबर और दुख यह रहा कि बिग बॉस विजेता और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु हो गई, वह भी हार्ट अटैक से! यह खबर सिर्फ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए हैरान कर देने वाली नहीं है, बल्कि उनके उन फैन्स के लिए भी, जो सिद्धार्थ को बेहद चाहते थे। उनकी उम्र सिर्फ 40 साल थी। उनकी मृत्युके पीछे यही बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। कुछ का यह भी कहना है कि उन्होंने रात को सोने से पहले कुछ दवाइयां ली थीं।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु से ठीक एक महीने पहले बॉलीवुड डायरेक्टर और मंदिर बेदी के पति राज कौशल की मृत्यु भी अचानक हुए हार्ट अटैक से हुई थी। सिद्धार्थ शुक्ला और राज कौशल की मृत्यु से इस बात को और बल मिला है कि कार्डियक रोग और सडन हार्ट अटैक अब कम उम्र के लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। यह इस बात का आगाह है कि हमें अपने दिल पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
क्या करता है सडन हार्ट अटैक आपकी बॉडी का
एक सडन हार्ट अटैक बॉडी को बड़ा झटका देता है। इसके लिए यूं तो कोई उम्र तय नहीं है लेकिन लाइफस्टाइल कारक, खतरे, डाइट और जेनेटिक मुद्दे वे कारण हैं, जिनकी वजह से कम उम्र के लोगों को दिल के रोग प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे लोग जिन्हें हेल्दी माना जाता रहा है, वे इस बीमारी से अपनी जान गंवा रहे हैं। और इन लोगों में अब कम उम्र के लोग भी शामिल हैं। कोरोना महामारी के इस समय में जिन लोगों को कोरोना हो चुका है, उन्हें कोरोना के बाद होने वाले लक्षणों में ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर और अन्य कई दिक्कतें परेशान कर रही हैं। इस वजह से लोगों को हार्ट अटैक होने के खतरे बढ़ गए हैं।
किसको आ सकता है सडन हार्ट अटैक

हार्ट अटैक एक ऐसी स्थिति है, जब दिल की ओर बहने वाला खून अचानक किसी ब्लॉकेज की वजह से रुक जाता है। यह अमूमन प्लैक (फैट और कोलेस्ट्रॉल के बिल्ड- अप से) के बनने से होता है। यह रुका हुआ खून दिल की मांसपेशियों को डैमेज कर सकता है और चूंकि ये ये इतने खतरनाक होते हैं कि इन्हें जितनी जल्दी संभव हो, मेडिकल केयर की जरूरत रहती है। देखा जाए तो सडन हार्ट अटैक कभी भी आ सकता है लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि हार्ट अटैक के आने से कुछ दिन पहले से इसके चिन्ह और लक्षण दिखने लगते हैं।
सडन हार्ट अटैक के लक्षण
अचानक आने वाले हार्ट अटैक के लक्षण क्रॉनिक और बार- बार होने वाला छाती में दर्द या दबाव है, जो किसी एक्टिविटी के करने से उठ जाता है। आराम करने के बाद व्यक्ति को बेहतर महसूस होता है। नॉजिया, अपच, पसीना आना, थकान, कंधे या जबड़े तक बढ़ता दर्द हो तो आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन यह भी ध्यान रखने की जरूरत है दो लोगों में हार्ट अटैक के लक्षण एक से नहीं भी हो सकते हैं।
कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों हो रहा है आम

यूं तो हार्ट अटैक का जोखिम उम्र और अन्य मौजूद बीमारियों से जुड़ा होता है लेकिन इन दिनों युवा और बीच उम्र के लोगों को हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से जूझ रहे हैं। खासकर 40 और 50 की उम्र वालों को इस कोरोना के समय में इस तरह के लक्षण खूब हो रहे हैं। वैश्विक आंकड़े भी बताते हैं कि 30 से 50 की उम्र के वयस्क को हार्ट अटैक होने का खतरा पिछले 10 सालों में 2 फीसद की दर से बढ़ा है।
हार्ट अटैक के जोखिम

डॉक्टर्स का भी यही कहना है हार्ट अटैक की बढ़ती दर की वजह लाइफस्टाइल में हो रहे बदलाव और इनएक्टिव रहने की वजह से हो रही हैं। ऐसा पहले नहीं होता था।
दिल का दौरा बढ़ाने या कम उम्र में कार्डियक समस्याएं होने के कुछ जोखिम कारक निम्न हैं –
स्मोकिंग और तंबाकू का ज्यादा इस्तेमाल
इनएक्टिव लाइफस्टाइल जीना
मोटापा और हाई बॉडी मास इंडेक्स लेवल
तनाव
मादक द्रव्यों (सबस्टैन्स अब्यूज़) या ज्यादा अल्कोहल का सेवन
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
हार्ट अटैक का पारिवारिक इतिहास या जेनेटिक जोखिम
डायबिटीज
खराब डाइट और लाइफस्टाइल
हार्ट अटैक से बचने के लिए लिए जा सकने वाले जरूरी कदम

उम्र चाहे कम हो या ज्यादा, हार्ट अटैक लाइफ के लिए खतरनाक है और आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक टऔर पर प्रभावित करता है। यह भी सच है कि हार्ट अटैक को रोकने के लिए तुरंत कुछ नहीं किया जा सकता है लेकिन दिल का दौरा कम उम्र में न आए, इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल को सही जरूर किया जा सकता है। अच्छी डाइट के साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल जीना जरूरी है। यदि आपकी कम उम्र है, तो आप हार्ट अटैक को दूर भगाने के लिए नीम काम अभी से करना शुरू कर सकते हैं –
हार्ट हेल्दी डाइट लें और प्रोसेस्ड चीजें खाना कम कर दें।
रोजाना एक्सरसाइज करें और फिजिकली फिट रहें।
अल्कोहल और तंबाकू का सेवन कम कर दें।
अपने जोखिम कारकों पर ध्यान दें और जागरूक रहें।
यदि आपके परिवार में हार्ट अटैक का इतिहास रहा है, तो शुरुआत से ही परहेज करने लगें।
अपने तनाव को कम और मैनेज करें।
हेल्दी लाइफस्टाइल जियें और अन्य बीमारियों को भी पास न फटकने दें।
शुरू से ही लक्षणों को समझने की कोशिश करें। आप जितने जागरूक रहेंगे, उतने ही बेहतर तरीके से अपने हेल्थ को मैनेज कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें –
Digital Detox : क्यों जरूरी है आपका अपने स्मार्ट फोन से दूरी बनाकर रखना
Celebrity Training Tips : जैकलिन और रणबीर के कोच से जानें वेट लॉस सीक्रेट
स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें –editor@grehlakshmi.com
