प्रेगनेंसी के दौरान अचार खाने के फायदे
- गर्भावास्था के दौरान में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। जिसमें सबसे पहले शरीर में विटामिन्स और जरूरी मिनरल्स को सप्लीमेंट्स के जरिए पूरा किया जाता है। ऐसे में अगर रोजाना एक सीमित मात्रा में अचार का सेवन किया जाए तो शरीर की विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
- कच्चे आम, आंवला, गाजर के बने अचार में विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं । जो प्रेग्नेंट महिला की इम्युनिटी को मजबूत करने में उसकी मदद करते हैं। लेकिन ध्यान रहे इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें।
- गर्भावास्था के दौरान अचार का सीमित मात्रा में सेवन करने से इसमें मौजूद पोटेशियम और सोडियम की वजह से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को सुचार रूप से काम करने मदद मिलती है।
- अचार में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को ठीक रखते हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान अचार खाने के नुकसान
- शरीर में पानी की कमी की वजह से गर्भवती स्त्री को बॉडी में सूजन की समस्या भी हो सकती है। अचार का अधिक सेवन करने से बॉडी में सोडियम की मात्रा अधिक होने लगती है जिससे गर्भवती महिला को शरीर में सूजन आ सकती है।
- अचार के अधिक सेवन से गर्भवती को एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।
- सोडियम की मात्रा अधिक होने की वजह से गर्भवती महिला को डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है।
- ज्यादा अचार खाने से गर्भवती महिला को ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। ब्लड प्रेशर की वजह से माँ और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की ही सेहत को नुकसान पहुँच सकता है।
ये भी पढ़े-
गर्भावस्था के दौरान दवा का प्रयोग
गर्भावस्था में जरुरी नहीं मॉर्निंग सिकनेस
गर्भावस्था में छोटी-छोटी बातों का रखें खास ध्यान
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
