गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 चीजें:
इम्यूनिटी हर व्यक्ति के शरीर के लिए जरूरी होती है। लेकिन, गर्भवती महिलाओं के लिए ये अधिक जरूरी होता हैं। यह हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
Diet In Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए। ऐसे में महिलाओं को ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे पूरी प्रेगनेंसी के दौरान उनका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग रहे। वैसे इम्यूनिटी हर व्यक्ति के शरीर के लिए जरूरी होती है। लेकिन, गर्भवती महिलाओं के लिए ये अधिक जरूरी होता हैं। यह हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
विटामिन सी और आयरन
गर्भवती महिलाओं को विटामिन सी और आयरन का सेवन करना चाहिए। जिसमें आप आंवला, मोसंबी, नींबू, संतरा, कीवी जैसे फल खा सकती हैं। इसके अलावा आयरन के लिए मेथी के पत्ते, केला, सरसों का साग और पालक का सेवन कर सकती हैं।
ब्राेकली से बढ़ाए इम्यूनिटी

ब्रोकली में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम आयरन और सभी तरह के विटामिन मौजूद होते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। आप सब्जी या फिर सलाद के रूप में भी ब्रोकली का सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से महिलाएं गर्भावस्था में अपने शरीर की राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ा सकती हैं।
ड्राय फ्रूट्स

गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। ड्राई फ्रूट्स में आप किशमिश, अखरोट, बादाम और थोड़े बहुत काजू भी खा सकती हैं। इनमें विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। आप सुबह सवेरे खाली पेट एक कटोरी ड्राई फ्रूट्स को दूध के साथ अपने खाने में शामिल कर सकती है। यह आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत करेगा।
लहसुन खाएं
महिलाएं अपने किचन में लहसुन का उपयोग कई तरह से करती हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का निवारण भी करता है। अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाती हैं, ताे लहसुन काे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लहसुन में यौगिक एलिसिन हाेता है, जिसमें एंटी माइक्राेबियल हाेते हैं। प्रतिदिन खाने में लहसुन का सेवन करने से आप मौसमी बीमारियों से कोसों दूर रहेंगी।
एवाेकाडाे

डॉक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन एवोकाडो खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि, यह शरीर की राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक अच्छा खाद्य पदार्थ है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड औऱ फाेलेट का काफी अच्छा साेर्स है। इसके सेवन से गर्भावस्था में इम्यूनिटी ताे स्ट्रॉन्ग हाेती ही है, साथ ही बच्चे के मस्तिष्क के विकास में भी मदद करता है।
पालक

पालक में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पालक की सब्जी या पालक का जूस पीना चाहिए। अगर आप गर्भवती हैं, ताे प्रतिदिन खाने में पालक काे जरूर शामिल करें। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हाेने में मदद मिलेगी और आप छोटी-मोटी बीमारियों से भी दूर रहेंगी।
खट्टे फल खाएं

महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान वैसे भी खट्टी चीजें खाने का मन करता है। ऐसे में खट्टे फल खाना आपके सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। खट्टे फलाें में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पर्याप्त हाेता है, जिससे राेग प्रतिराेधक क्षमता मजबूत बनती है। खट्टे फलाें में आप संतरा, मौसंबी, अंगूर, कीवी और नींबू का सेवन कर सकती हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए अंडा
गर्भवती महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान प्रतिदिन एक अंडा जरूर खाना चाहिए। क्योंकि, अंडा प्रोटीन, ओमेगा 3, फैटी एसिड और सभी तरह के विटामिंस का एक अच्छा स्रोत है। अंडे के सेवन से शरीर में सारे जरूरी पाेषक तत्वाें की कमी पूरी हाेती है। यह आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत रखेगा।
