अच्छे यौन संबंध एक ही दिन-रात में नहीं बन जाते। इनके लिए धैर्य, समझदारी और आपसी प्यार चाहिए। यह भी सच है कि गर्भावस्था में यौन संबंधों को कई तरह के मानसिक व शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। यहां उन्हीं से निबटने के कुछ उपाय प्रस्तुत हैं।
- सेक्स का विश्लेषण करने की बजाए उसका आनंद लें। इन पलों को यूं ही न जाने दें। मात्रा की बजाए गुणवत्ता पर ध्यान दें। अपनी पिछली सेक्स लाइफ और इन दिनों की सेक्स लाइफ की तुलना न करें। अब तो इसमें काफी अंतर आ गया है।
- सकारात्मक सोच बनाए रखें। याद रखें कि सेक्स से आपका शरीर आने वाले प्रसव के लिए भी तैयार हो रहा है। यदि आप इंटरकोर्स (संभोग) के दौरान कीगल कर सकें तो यह और भी बेहतर होगा। अपने गोल-मटोल शरीर को सेक्सी मानें। सोचें कि हर आलिंगन से आप दोनों मन से भी पास आ रहे हैं।
- थोड़ा रोमांच अपनाएं। यदि पुरानी पोजीशन से बात नहीं बन रही तो कुछ नया सोचें। याद रखें कि किसी भी नई पोजीशन में फिट होने में समय लगता है।
- अपनी उम्मीदें वास्तविकता की सीमा में रखें। इन दिनों आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को चरम सुख पाने में देर नहीं लगतीं तो कुछ पूरे नौ महीने तक इसका इंतजार करती रह जाती हैं। याद रखें कि कई बार चरम सुख न मिलने पर भी, एक-दूसरे का साथ ही काफी होता है।
- याद रखें कि रिश्तों में संप्रेषण की भी बहुत अहमियत होती है। आपसी बातचीत से आप इन नई चुनौतियों के साथ बेहतर समझौते कर पाएँगी। कोई भी समस्या हो तो उसे बिस्तर पर लेे जाने से पहले ही सुलझा लें। यदि फिर भी बात न बने तो व्यावसायिक मदद लें। अभी तो आप दोनों के बारे में सोच रही हैं लेकिन आने वाले समय में तीनों के बारे में सोचना होगा।
- याद रखें कि सभी दंपत्ति गर्भावस्था सेक्स के लिए अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते हैं। आप दोनों के लिए इस समय वही सामान्य है, जो आपको अच्छा लगे। एक-दूसरे की बांहों में खो जाएं, इससे बढ़िया समय फिर नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें –
जानें गर्भावस्था में सेक्स करने का सुरक्षित तरीका क्या है ?
गर्भावस्था के दौरान सेक्स में इच्छा घटती-बढ़ती है
गर्भावस्था के दौरान सीट बेल्ट लगाना है जरूरी
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
